शरारत: सोशल मीडिया पर उड़ी लॉकडाउन की अफवाह, सामान खरीदने दुकानों पर लग गई भीड़, प्रशासन बोला- किसी ने शरारत की है

शरारत: सोशल मीडिया पर उड़ी लॉकडाउन की अफवाह, सामान खरीदने दुकानों पर लग गई भीड़, प्रशासन बोला- किसी ने शरारत की है


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Rumors Of Lockdown On Social Media, Shops Crowded To Buy Goods, Administration Said Someone Has Done Mischief

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • सोशल मीडिया पर किसी ने ग्वालियर के लॉकडाउन का आदेश भिंड का बताकर डाला

शहर में शाम के समय तेजी से अफवाह फैली कि शनिवार की रात से सोमवार की सुबह तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। खबर वायरल होते ही खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ लग गई। इसके बाद प्रशासनिक स्तर से स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा गया कि भिंड जिले में किसी प्रकार का लॉकडाउन नहीं लगाया गया है। यहां बता दें ग्वालियर कलेक्टर द्वारा शनिवार की रात 10 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन प्रभावी रहने का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश की पीडीएफ फाइल को किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद किसी ने भिंड में लॉकडाउन करने की सूचना डाल दी ।

जब इस बारे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी तब किसी ने पूछा आदेश कहां का है जब आदेश का नजर दौड़ाई गई तो वह ग्वालियर जिले के लिए था। इस संबंध में कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने बताया कि लॉक डाउन के लिए गृह विभाग से अनुमति लेना होती है जिले में किसी प्रकार का लॉकडाउन नहीं किया गया है इस बारे में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

लोगों में राशन भरने की मची होड़
इस दौरान शहर में कई लोग तो लाॅकडाउन होने की सूचना पाकर झोला लेकर बाजार में खरीदारी करने भी निकल पड़े कि पता नहीं लॉकडाउन कितने दिन के लिए बढ़ जाए। जब यह अफवाह प्रशासनिक अधिकारियों के कानों तक पहुंची जन संपर्क विभाग द्वारा स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा गया फिलहाल भिंड जिले के लिए किसी प्रकार के लाॅकडाउन का आदेश नहीं है। लोग अफवाह से बचें।

खबरें और भी हैं…



Source link