मुरैना आत्महत्या कांड में नया खुलासा: सट्टा खेलते थे सत्यदेव शर्मा, सीडीआर रिपोर्ट में सटोरियों के नंबर आए सामने

मुरैना आत्महत्या कांड में नया खुलासा: सट्टा खेलते थे सत्यदेव शर्मा, सीडीआर रिपोर्ट में सटोरियों के नंबर आए सामने


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

  • 2 दिन बाद भी पुलिस में बयान देने नहीं पहुंचे परिवार वाले

सत्यदेव शर्मा परिवार हत्या और आत्महत्या कांड में नया खुलासा हुआ है। पुलिस की सीडीआर रिपोर्ट में सामने आया है कि सत्यदेव शर्मा सट्टा खेलते थे। रिपोर्ट में 45 सटोरियों के नंबर भी सामने आए हैं। इनसे सत्यदेव शर्मा लगातार संपर्क में थे। एक सटोरिया को पुलिस ने थाने में बुलाकर जब पूछताछ की।

मामले की जांच के दौरान जब पुलिस ने सीडीआर रिपोर्ट खंगाली, तो उसमें 45 सटोरियों के नंबर सामने आए हैं। इन नंबरों पर बात करने के बाद पुलिस ने सोमवार को सटोरिए को बुलाकर थाने में पूछताछ की। उसने बताया कि सट्टा खेलने की लत के चलते सत्यदेव शर्मा कर्ज में भी डूबे थे।

MP में दहलाने वाली घटना:मुरैना में कारोबारी ने पत्नी, बेटे और बेटी की गला काटकर हत्या की, फिर खुद भी फांसी पर लटका

बयान देने नहीं पहुंच रहे भाई
दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन सत्यदेव शर्मा के भाई पुलिस के पास बयान देने नहीं पहुंच रहे। इससे पुलिस का शक भाइयों पर जा रहा है। मंगलवार को पुलिस बयान लेने सत्यदेव शर्मा के गांव जाएगी। यहां परिवार के सभी सदस्यों व गांव वालों के बयान लिए जाएंगे।

मंगलवार को आएगी पीएम रिपोर्ट
पुलिस की मानें, तो पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कई बातें स्पष्ट हो पाएंगी। पुलिस इस मामले में तेजी बरतने लगी है, जिससे जल्द हत्याकांड पर से पर्दा उठ जाए।

मुरैना आत्महत्या कांड:पत्नी के मायके से आने से पहले ही सत्यदेव नई रस्सी व चाकू लाया था, गृहक्लेश का कारण आ रहा सामने

खबरें और भी हैं…



Source link