- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- Corona Explosion Again In Rewa, 57 Positive Cases Found Together, Number Of Active Cases Reached 249
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवा41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मास्क न लगाने वाले लोगों को समझाइश देती पुलिस
- शहर क्षेत्र में मिले 42 केस, मास्क और जागरूकता के बाद भी नहीं आ रही कमी
- सतना में मिले 18 नए केस, कुल एक्टिव केस हुए 109
देश प्रदेश के साथ विंध्य क्षेत्र के रीवा जिले में भी कोरोना का कहर जारी है। सोमवार को जारी बुलेटिन में 57 नए पॉजिटिव केस आए है। ओवर हाल जिले में कुछ एक्टिव केसों की संख्या 249 पहुंच चुकी है। अकेले शहरी क्षेत्र में 42 केस मिलने पर जिला प्रशासन के हाथ पैर फूल चुके है। वहीं गोविंदगढ़ में चार, गंगेव में एक, रायपुर कर्चुलियान में दो, मउगंज में तीन, त्योंथर में तीन और सिरमौर में दो केस मिलने से सनसनी फैल गई है। ये केस वीआरडीएल के 554 सेंपल में 47 तो एंटीजेन के 194 सेंपलों में 10 केस मिलाकर 57 पॉजिटिव संख्या पहुंच जाती है।
सतना जिले में भी कोरोना ने लगाया शतक
सोमवार को जारी सतना जिले के स्वास्थ्य बुलेटिन में 18 नए केस मिले है। ओवर हाल जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या 109 पहुंच चुकी है। वहीं 11 स्वस्थ्य मरीजों को छुटटी दे दी गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 43 है। आज दिनांक तक कुल 3816 पॉजिटिव केस हो चुके है। जबकि स्वस्थ्य होने वालों की संख्या 3664 है।
रीवा जिले में कल पहुंचेगा 37 हजार को-वैक्शीन का डोज
सीएमएचओ डॉ. एमएल गुप्ता ने बताया कि अभी जिले में सीमित स्टाक है। रविवार को जिले के लिए 3380 को-वैक्शीन का डोज मिला था। उसी बचे माल से सोमवार को सिर्फ दो हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। जबकि पहले दिन 84 सेंटरों में 11,791 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया था। वहीं, दूसरे दिन 84 सेंटरों में 14,148 लोगों को वैक्सीन लगी। इसी तरह तीसरे दिन 84 सेंटरों में 12,996 लोगों ने दोपहर 2 बजे तक ही वैक्सीन लगवा ली। इसके बाद स्टॉक खत्म होने के कारण टीकाकरण बंद करना पड़ा था। ऐसे में चौथे दिन रविवार को 1380 के लगभग और सोमवार को सिर्फ 2 सेंटरों से 2 हजार टीका लगेंगे। शासनस्तर से मंगलवार को 37 हजार रीवा जिले के लिए डोज मिलेंगे। जिससे टीकाकरण में बढ़ोत्तरी होगी।