रिश्तों का कत्ल: घर के अंदर सो रहे बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पुलिस ने महज कुछ घंटे में पोती के बेटे को किया गिरफ्तार

रिश्तों का कत्ल: घर के अंदर सो रहे बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पुलिस ने महज कुछ घंटे में पोती के बेटे को किया गिरफ्तार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Satna
  • Elderly Sleeping Inside House Killed With Ax, Police Arrested Great Grandson In Just A Few Hours

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सीधी8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हत्या के बाद खून से लथपथ पड़ा बुजुर्ग का शव

  • कुसमी थाना क्षेत्र के रौहाल गांव में सनसनीखेज वारदात, घटनास्थल में ही पुलिस ने जुटाए सुराग

सीधी जिले में अपने ननिहाल गए युवक ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। वह सोमवार को अपनी मां के साथ ननिहाल आया हुआ था। मंगलवार सुबह 4 बजे उसने अपनी मां के दादा की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया। युवक मानसिक रूप से बीमार बताया गया है।

घर के सदस्य नित्य क्रिया कर लौटे तो देखा कि 80 वर्षीय बुजुर्ग खून से लतपत मृत हालत में पड़ा है। साथ ही आसपास कुल्हाड़ी और डंडा पड़ा है। तुरंत नब्ज टटोले तो प्राण निकल चुके थे। आनन फानन में कुसमी पुलिस को वारदात से अवगत कराया गया। इसके बाद SDOP रामखिलावन शुक्ला, कुसमी थाना प्रभारी आरडी द्विवेदी, एसआई एमएल रावत, रजनीश बघेल एवं अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए। उन्होंने घटना की जांच की तो वारदात में ननिहाल आया युवक ही आरोपी निकला। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ​युवक मानसिक रूप से बीमार है। इसीलिए वारदात कर दी और किसी को भनक नहीं लगी।

ये है मामला
कुसमी थाना प्रभारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि रौहाल गांव निवासी 80 वर्षीय वृद्ध छोटन यादव की रात में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इससे पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह 7 बजे कुसमी पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद कुसमी पुलिस मौके पर पहुंचकर हत्या के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को बताया। पूछताछ में कुछ ग्रामीणों ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि घर के लोग ही हैं। ऐसे में ननिहाल आए युवक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना उगल दी।

आरोपी की जुबानी, वारदात की कहानी
ननिहाल आए अशोक यादव पिता लक्षिमन यादव (21) निवासी ददरिहा ने बताया कि वह बीते दिन अपनी मां के साथ रौहाल गांव आया था। यहां मंगलवार की भोर करीब 4 बजे अपनी मां के साथ जग गया। कुछ देर बाद मां घर से बाहर शौच के लिए चली गई। तभी वह मौका पाकर अपने नाना के कमरे में चला गया। जहां पर रखी कुल्हाड़ी को उठाकर अपने नाना के गले में एक वार किया। जैसे ही गला कट गया तो वह दूसरे कमरे में जाकर फिर सो गया। लौटकर मां आई तो देखी की उसके बाबा की किसी ने हत्या कर दी।

खबरें और भी हैं…



Source link