Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पड़ोसी युवक द्वारा चोरी छिपे एक महिला का नहाते समय वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने हनुमानगंज की एक होटल में महिला को बुलाकर उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद वह आए दिन उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा था।
हनुमानगंज पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय महिला गौतम नगर थाना क्षेत्र में रहती है। दूर के रिश्तेदार मेहमूद उर्फ पप्पू का उसके घर में आना जाना था। 4 महीने पहले दोपहर के समय एक दिन पप्पू महिला के घर पहुंचा।
उसने बाहर से ही आवाज लगाई तो महिला ने अंदर से बोला कि मैं अभी नहा रही हूं, तुम अंदर आकर बैठ जाओ। लेकिन, वह बाथरूम से सटे टॉयलेट में गया और महिला का वीडियो बना लिया। 3 दिन बाद पप्पू ने महिला को फोन कर बताया कि उसने नहाते समय का वीडियो बना लिया।
अगर वह उसके कहने पर मिलने नहीं आई तो वह यह वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। इसके बाद वह लगातार ज्यादती करने लगा। पिछले दिनों जब वह फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा तो महिला ने अपने परिजनों को पूरी बात बता दी।