- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- 7 Days Passed, Leopard Not Caught, Now CCTV In Forest To Detect Movement, Two Teams Deployed For Surveillance
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गांव में लगवाए चेतावनी बोर्ड।
सागर से सटे ग्राम रतौना के रहवासी 7 दिनों से तेंदुए के खौफ में जिंदगी जी रहे हैं। डर इतना कि खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। वहीं गांव के बाहर अकेले नहीं निकल रहे हैं। इधर, वन विभाग लगातार तेंदुए के रेस्क्यू की कोशिश कर रहा है। लेकिन तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया है। स्थितियों को देखते हुए वन विभाग ने रतौना के आसपास के जंगल में तेंदुए का मूवमेंट पता करने के लिए चार CCTV कैमरे लगवाए हैं। साथ ही गांव के पास वन विभाग की टीमें तैनात की हैं, जो लगातार तेंदुए पर नजर रख रही हैं। इसके अलावा वन विभाग के अफसरों ने पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की और सावधानी बरतने की बात कही। विभाग ने ग्राम में तेंदुए के मूवमेंट को देखते हुए सावधानी बरतने के लिए चेतावनी बोर्ड लगवाए हैं। ताकि लोग सतर्क रहें।
रतौना में 2 अप्रैल को तेंदुआ दिखा था, इसके बाद लोग दहशत में है। तेंदुए की तलाश में जंगल में वन विभाग की टीम।
लाल पहाड़ी पर दिखा था तेंदुआ
ग्राम रतौना में लाल पहाड़ी पर शावकों के साथ तेंदुआ देखा था। ग्रामीणों ने तेंदुआ देख 2 अप्रैल को वन विभाग को सूचना दी। खबर मिलने पर विभागों की टीमों ने तेंदुए का रेस्क्यू करने की कोशिश की लेकिन वह जंगल में भाग गया। रात होते ही तेंदुआ गांव के आसपास खेत में आ जाता है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। दक्षिण डीएफओ नवीन गर्ग ने बताया गांव में बैठक लेकर ग्रामीणों को सावधानी बरतने का बोला है। दो टीमें तेंदुए पर नजर रखने तैनात की है। वहीं जंगल में चार CCTV लगवाए हैं। तेंदुए का रेस्क्यू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।