आप अपनी पुरानी कार को बदलकर ब्रांड न्यू कार खरीद सकते हैं.
अगर आप भी अपनी पुरानी कार (old vehicle) से परेशान हो गए हैं, या ऊब गए हैं तो आपके पास उसे बदलने का शानदार मौका है. आप अपनी पुरानी कार को बदलकर ब्रांड न्यू कार (New vehicle) खरीद सकते हैं.
कार मालिकों को होगा फायदा
बता दें कि वाहनों की स्क्रैपिंग को लेकर इस तरह का यह इकलौता समझौता है, जिसमें कार मालिकों को खास फायदा होने वाला है. MMRPL ने जनवरी 2018 में ग्रेटर नोएडा में CERO के ब्रांड नाम के तहत देश की पहली ऑटोमोटिव और स्टील रीसाइक्लिंग यूनिट की स्थापना की थी.
ये भी पढ़ें- Upcoming IPOs: मोटी कमाई के लिए रहें तैयार! अब ये दो दिग्गज कंपनी लाएंगी IPO… जानें सबकुछजानें, क्या है पूरा प्रोसेस?
- सबसे पहले आपकी पुरानी गाड़ी का इवैलुएशन किया जाएगा. इससे गाड़ी की हालत और उसके दाम के बारे में पता लगाया जाएगा.
- इसके बाद गाड़ी को एक्सचेंज/स्क्रैप करने के लिए वाजिब मूल्य का कोट जेनरेट होगा. इसमें वाहन उठाने, ट्रांसपोर्टेशन और CERO स्क्रैपयार्ड तक इसे पहुंचाने आदि के बारे में पूरी जानकरी और खर्च दी जाएगी.
- अंतिम स्टेप में CERO की ओर से डिस्ट्रक्शन सर्टिफिकेट दिया जाएगा. इस सर्टिफिकेट के जरिए वाहन स्क्रैपेज पॉलिसी के तहत आपको कुछ फायदे मिलेंगे.
ये भी पढ़ें- 12 लाख में शुरू करें ऑनलाइन पेट्रोल-डीजल का कारोबार, सालभर में बन जाएंगे 100 करोड़ के मालिक! सरकार करेगी मदद
डीलरशिप पर मिलेगी ये सुविधाएं
कार मालिक अपनी पुरानी गाड़ी को एक्सचेंज कर या स्क्रैप कर महिंद्रा की नई गाड़ी खरीद सकते हैं. कार मालिक 15 साल से अधिक पुरानी कार को स्क्रैप करा सकते हैं. ये ऑफर आपको महिंद्रा की किसी भी डीलरशिप पर मिल जाएगी. बता दें कि पिछले महीने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Transport Minister Nitin Gadkari) ने व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी (scrappage policy ) का ऐलान किया था. इस पॉलिसी के पीछे सरकार का मकसद है देश में ऐसे वाहनों का इको-सिस्टम तैयार किया जाए, जिनसे वायु प्रदूषण कम हो सके.