हत्या का खुलासा: बहन से छेड़छाड़ करता था युवक, भाई ने शराब पिलाकर कर दी हत्या, दो गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग

हत्या का खुलासा: बहन से छेड़छाड़ करता था युवक, भाई ने शराब पिलाकर कर दी हत्या, दो गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Youth Used To Molest Sister, Brother Murdered By Drinking Alcohol, One Minor Among Two Arrested Accused

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कटनी15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

5 अप्रैल को सुबह मिला था शव। (फा�

कटनी जिले के बरही थाना अंतर्गत खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन के पास की गई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग बालक शामिल है। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि युवक आरोपी की बहन से छेड़छाड़ करता था, इसी वजह से युवती के भाई ने उसकी हत्या करने का षड़यंत्र रचा और शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी।

4 अप्रैल की रात को बरही नगर के वार्ड नंबर 5 निवासी दिनेश उर्फ बग्घा पिता सियाराम कचेर (35) अपने घर से करीब 8 बजे घूमने के लिए निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं आया तो परिवार वालों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। 5 अप्रैल की सुबह खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन के पास स्थित मैदान में एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर प्रकरण की विवेचना शुरू की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि CCTV फुटेज देखने पर पता चला कि रामलाल बर्मन के साथ बाइक पर दिनेश उर्फ बग्घा और एक अन्य युवक बैठकर कहीं जा रहे थे। इसके बाद रामलाल बर्मन से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान रामलाल बर्मन ने बताया कि दिनेश उसकी बहन के प्रति गलत नियत रखता था और गंदी-गंदी बातें करता था। इसी वजह से दिनेश की हत्या किए जाने की साजिश रची। बरही के ददरा टोला से कच्ची शराब खरीद कर उसे पिलाने के बाद हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के दौरान रामलाल बर्मन का साथ एक नाबलिग बालक ने भी दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link