IPL 2021: विराट कोहली ने बताई वजह-क्यों चैंपियन बन सकती है आरसीबी (फोटो-विराट कोहली इंस्टाग्राम)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन का दावा ठोक रहे हैं, इसकी वजह उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बताई है.
आईपीएल के 14वें सीजन से पहले कोहली ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि किस तरह जब वह युवा थे तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने से आईपीएल के दौरान मदद मिली थी और यही चीज वॉशिंगटन और सिराज के साथ भी हो सकती है जिन्होंने हाल में टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम शुक्रवार को शुरूआती मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी.कोहली ने कहा, ‘बतौर युवा मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के आत्मविश्वास से आईपीएल में काफी मदद मिली.वाशी, (नवदीप) सैनी और सिराज का अच्छा प्रदर्शन करना और युजी (युजवेंद्र चहल) भी थोड़े समय के लिये इस दौरान था, इससे उनका व्यक्तित्व पता है, इससे हमें बतौर टीम मजबूत बनने और सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.’
युवा खिलाड़ी बनेंगे विरोधियों के लिए सिरदर्द-विराट
कोहली को सबसे ज्यादा संतुष्टि इस बात से मिलती है कि उनकी टीम में युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी विरोधियों के लिये सिरदर्द साबित होगी. उन्होंने कहा, ‘हमारे युवा अनुभव हासिल कर और आत्मविश्वासी बन चुके हैं.अब प्रतिद्वंद्वी टीम जानती है कि ये खिलाड़ी किसी भी परिस्थिति में प्रभाव डाल सकते हैं जो हमारे लिये अच्छा संकेत है.’ पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात की तरह किसी भी टीम को इस बार भारतीय सरजमीं पर टूर्नामेंट खेले जाने के बाद घरेलू फायदा नहीं मिलेगा और कोहली के अनुसार यह अच्छी चीज है. उन्होंने कहा, ‘चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने से बेहतर कुछ नहीं है लेकिन अच्छी चीज यह है कि हम भारत में खेल रहे हैं और पिछले साल की एक सकारात्मक चीज यह है कि इस बार भी कोई घरेलू मैदान का फायदा नहीं मिलेगा.’IPL 2021: आकाश चोपड़ा ने बताया प्लेऑफ की 4 टीमों का नाम, चेन्नई-बैंगलोर का नाम गायब!
कोहली ने कहा, ‘हर टीम तटस्थ स्थल पर खेल रही है और इससे टीम की मजबूती दिखती है और इसलिये ही पिछला आईपीएल काफी प्रतिस्पर्धी था.अंत के तीन-चार मैचों को छोड़ दो तो हर टीम प्ले-ऑफ के लिये क्वालीफाई करने की दौड़ में थी जो टूर्नामेंट के लिये शानदार है क्योंकि पिछली बार दर्शकों की मैच देखने की संख्या काफी अधिक रही थी.’ उन्होंने कहा, ‘इस तरह के प्रतिस्पर्धी माहौल में पिछले साल अच्छा करने के बाद मुझे भरोसा है कि हम इस बार भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे.’