- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal, Madhya Pradesh Weather Update; Rain Brings Down Heat And Maximum Temperature
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- अगले 24 घंटों में प्रदेश भर में तेज हवाएं चलने की संभावना
भोपाल समेत मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। तेज तपिश के बाद शनिवार दोपहर 2 बजे के बाद प्रदेश भर में गर्मी के तेवर कुछ नरम हुए। पश्चिमी विक्षोभों के कारण बादल छाने से गर्मी से राहत मिल गई। भोपाल में तो कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जेडी मिश्रा के अनुसार अगले 24 घंटे में कई जगह गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
कुछ जगहों पर 30 से लेकर 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। होशंगाबाद, शहडोल और जबलपुर संभागों के अलावा दमोह, सागर, विदिशा और रायसेन जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बिजली चमकने की संभावना है। यह स्थिति अगले दो-तीन दिन तक इसी तरह बनी रहेगी।
भोपाल में दोपहर 2.30 बजे के बाद अचानक बादल छा गए।
इस कारण बनी है स्थिति
वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी क्षोभमंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप में समुद्र तल से पूर्व देशांतर के सहारे उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है। वहीं बिहार-पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी मध्य प्रदेश तथा श्रीलंका के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं। जबकि उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन विदर्भ-तेलंगाना से होकर कर्नाटक और रायलसीमा-तमिलनाडु तक गुजर रही है। इसी कारण 10 से 13 अप्रैल से अगले पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने के कारण ऐसी स्थिति बनी है।