- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- I Am Happy That Before Leaving The World, I Got To See My Favorite Rohit Sharma Match, I Could Not Do Anything, Mummy papa, Got Hanged By Writing, Death.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मृतक छात्र अजय चौहान
- सोमवार सुबह गोला का मंदिर स्थित गोवर्धन कॉलोनी की घटना
मैं इस जीवन में कुछ नहीं कर पाया। आपका एक भी सपना पूरा नहीं कर पाया मम्मी-पापा। अब मैं GIVE UP कर रहा हूं। बस खुशी इस बात की है कि दुनिया छोड़ने से पहले मेरे फेवरेट रोहित शर्मा का मैच मुझे देखने को मिला। कुछ इस तरह सुसाइड नोट लिख्कर B.COM के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना रविवार-सोमवार दरमियानी रात गोवर्धन कॉलोनी की है। जब सोमवार सुबह छात्र अपने रूम से बाहर नहीं आया तो घटना का पता लगा। परिजन फंदे से उतारकर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। छात्र ने सुसाइड नोट में सबके बारे में कुछ न कुछ लिखा है, लेकिन अपनी मौत के कारणों का जिक्र नहीं किया। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है।
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के गोवर्धन कॉलोनी निवासी धर्मेश चौहान पुलिसकर्मी है और वह यूपी पुलिस में पदस्थ है। उनके परिवार में पत्नी व बेटा अजय व बेटी है। 21 वर्षीय अजय B.COM की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। रविवार रात अजय ने मां तथा बहन के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला तो मां उसे जगाने पहुंची, लेकिन काफी देर बाद भी जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने आस-पास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर पहुंचते ही मां तथा बहन की चींख निकल गई, क्योंकि कमरे में अजय फांसी के फंदे से लटका हुआ था। तत्काल फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
अपने रूम में पंखे पर फंदा कसकर लगाई फांसी, कारण मां-पिता के सपने पूरे नहीं कर पाने का दुख बताया है
सुसाइड नोट में परिवार के हर सदस्य का किया जिक्र
पुलिस को छात्र के रूम से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें छात्र ने कई तरह की बातों का जिक्र किया है। परिवार के हर सदस्य, मां-पिता, अंकल, बहनें, मौसी व भाई के बारे में सब कुछ लिखा है। छात्र ने लिखा है कि वह किसी के सपने पूरे करने लायक ही नहीं है। वो कायर है कभी अपनी दिल की बात ही नहीं बता सका। मां मुझे माफ कर देना। मुझे लेकर आपके इतने सपने थे जिन्हें मैं कभी पूरा नहीं कर सका। मैं अपनी परेशानियों से हारकर दुखी हो चुका हूं। इसलिए यह कदम उठा रहा हूं।
जांच की जा रही है
गोला का मंदिर थाना TI विनय शर्मा का कहना है कि एक छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर जान दी है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।