Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ा4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिले में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच 19 अप्रैल तक लगाएं गए कोरोना कर्फ्यू को लेकर 26 अप्रैल तक आगे बढ़ा दिया गया हैं। इस संबंध में आदेश कलेक्टर सौरभ सुमन ने जारी किए है। इससे पहले 16 अप्रैल को आदेश जारी किए गए थे। कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक आदेश प्रभावी रहेंगा।
लॉकडाउन के दौरान इन आदेशों का पालन जरूरी
- जिले में सरकारी कार्यालय सोमवार से शुक्रवार तक ही खुलेंगे।
- जिले में औद्योगिक इकाइयों को मिलेगी छूट
- पेट्रोल पंप खुले रहेंगे, एलपीजी गैस सिलेंडर की होम डिलेवरी पर छूट
- मेडिकल स्टोर, बैंकिंग संस्थान, राशन दुकानें खुली रहेगी।
- दूध डेयरी एवं अखबार वितरण सुबह 8.30 बजे तक।
- जिले में गेंहू का उपार्जन कार्य भी निर्बाध गति से चलेगा।
- कोविड टीकाकरण का कार्य भी प्रतिबंध से मुक्त रहेंगा।
- साप्ताहिक हाट बाजार पर पूर्णतः प्रतिबंध।
लॉकडाउन की वजह बढ़ता संक्रमण
छिंदवाड़ा में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। जिले में प्रतिदिन 60 से 70 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हो रही है। बीतें 24 घंटे के दौरान जिले में 73 व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुईं हैं।