- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Jabalpur Police Made Challan Of 32 Thousand In 17 Days, Many Became Infected In Putting Themselves At Risk And Following Lockdown
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने शनिवार को शहर के कई चौराहों पर हो रही पुलिस चैकिंग में शामिल हुए।
- पुलिस ने 503 लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 188 के तहत दर्ज किया FIR
संकट बड़ा है, लेकिन डरने का नहीं, मास्क पहनो। यह संदेश चौराहे-चौराहे पर पुलिस वाले देने में जुटे हैं। कोरोना के बाद जारी लॉकडाउन में पुलिस एक तरफ लोगों को जागरुक कर रही है, तो वहीं सख्ती भी दिखा रही है। पुलिस ने 17 दिनों में रिकॉर्ड 32 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ मास्क न पहनने की कार्रवाई की है। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले 500 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
अक्सर खाकी को लेकर निगेटिव बातें ही आती हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के बीच खाकी की सोशल पुलिसिंग सामने आ रही है। 40 डिग्री तापमान में जब आसमान से झुलसाने वाली गरमी में एक पल भी आप खड़ें नहीं हो सकते हैं, तब शहर के चौराहे-तिराहे पर पुलिस वाले लॉकडाउन का पालन कराते हुए नजर आ जाएंगे। दो एएसपी, चार टीआई सहित 62 पुलिस कर्मी कोरोना से संक्रमित भी हो गए, तब भी पुलिस का हौसला नहीं कम हुआ।
पुलिस के सामने दोहरी चुनौती
कोरोना की दूसरी लहर में पुलिस दोहरी चुनौती का सामना कर रही है। पहला लॉकडाउन का पालन कराने की और दूसरा लाॅ-एंड-ऑर्डर का। दो दिन पहले आगा चौक स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन समाप्त होने से 82 वर्षीय वृद्धा की मौत के बाद पुलिस ने ही मौके पर पहुंच कर बड़ा बवाल होने से बचा लिया। ऑक्सीजन की किल्लत से अस्पतालों में मचे हाहाकार के बीच पुलिस ही आगे आई।
503 लोगों का धारा 188 में कर चुकी है चालान
जिले में एक अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच में कुल 503 लोगाें का धारा 188 भादवि के तहत चालान कर चुकी है। ये कार्रवाई रोक के बावजूद दुकानें खोलने और लॉकडाउन में कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन करने पर की गई। वहीं बेवजह घूमने वाले 2132 लोगों को अस्थाई जेल में निरूद्ध कराया गया।
33 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना शुल्क वसूला
पुलिस ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पूरे शहर व देहात में 148 फिक्स प्वाइंट लगाए हैं। इसके अलावा 36 थाना मोबाईल और 42 FRV मोबाईल, 36 चीता मोबाईलों के साथ 36 अतिरिक्त मोबाईलें लगायी गई है। लॉकडाउन का पालन न करने और मास्क न पहनने पर 32 हजार 351 लोगों के खिलाफ चालान बनाते हुए समन शुल्क के तौर पर 33 लाख एक हजार 900 रुपए का जुर्माना वसूला है।
40 हजार मास्क बांटे, 2254 बैनर लगवाए
शहर में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए चलाए जा रहे जागरुकता अभियान के क्रम में पुलिस ने 3354 सार्वजनिक स्थलों पर बैनर लगाए। वहीं 2570 वाहनों में और 3849 दुकानों में स्टीकर चिपकाए। लोगों को मास्क पहनाने के लिए जागरुक करने खुद एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा और आईजी भगवत सिंह चौहान सड़क पर उतरे। पुलिस 17 दिनों में 40 हजार मास्क बांट चुकी है।
नुक्कड़ नाटक से दे रहे मास्क पहनने और कोरोना से बचाव का संदेश।
अब नुक्कड़ नाटक से दे रहे संदेश
कोरोना से बचाव के लिए अब पुलिस की ओर से नुक्कड़ नाटक कराया जा रहा है। यमराज, चित्रगुप्त और कोरोना की भूमिका में लोगों को जागरुक करने की अनूठी पहल पुलिस की तरफ से की गई। लोक गीत और नुक्कड़ नाटक का रोज शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रस्तुति कराई जा रही है।
पुलिस वालों का हौसला बढ़ाने एसपी चैकिंग में हुए शामिल
लॉकडाउन का पालन कराने में जुटे पुलिस वालाें का उत्साह बढ़ाने के लिए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा शनिवार को कई चौराहे-तिराहे पर हो रही चैकिंग प्वाइंट पर रुके। पुलिस कर्मियों के साथ आने-जाने वालों को चेक किया। निकलने की वजह पूछी। इस दौरान पुलिस कर्मियों को भी कोरोना से बचाव के बारे में जागरुक किया। एसपी रानीताल चौक, एसबीआई चौक, दीनदयाल चौक, दमोहनाका, मालवीय चौक पर पहुंचे थे।
लॉकडाउन का उल्लंघन करना भारी पड़ा
- कंचन विहार में इलेक्ट्रिक की दुकान संचालित करने वाले रत्नेश शुक्ला दुकान खोलना भारी पड़ा।
- लार्डगंज कछियाना में नागौद लाज के पास कार्ड प्रिटिंग दुकान के संचालक प्रवीण उर्फ राजा के खिलाफ कार्रवाई की गई।
- बेलबाग क्षेत्र में तुलसी मोहल्ला राजकुमार समोसा नाश्ता की दुकान और लकड़गंज में सरफराज किराना की दुकान खोल कर बैठे थे।
- संजीवनी नगर में मारवाड़ी बेकरी का संचालक आशीष प्रकाश बेकरी संचालित करते हुए मिला।
- माढ़ोताल क्षेत्र में अंशिका डिजिटल स्टूडियो का संचालक शनि कोल और विजय सिंह व मनोज पान की दुकान खोले मिले।
- खमरिया क्षेत्र में लोडिंग वाहन एमपी 20 जीए 7507 का ड्राइवर कबाड़ ले जाते हुए मिला।
- रांझी में पुरानी बस्ती झंडा चौक में दिनेश शुक्ला हार्डवेयर दुकान खोले मिले।
- वहीं मोनी तिराहा पर हाटचिप्स दुकान के संचालक वैंकटेश प्रसाद और सोओडी तिराहा पर बप्पा स्वीट्स खोले सुनील गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की गई।
- मदनमहल क्षेत्र के शुक्ला नगर में कौशल प्लास्टिक एवं जनरल स्टोर की दुकान खोलने वाले लक्ष्मण लाल कौशल पर कार्रवाई हुई
- गंगासागर रोड पर लक्ष्मी हार्डवेयर दुकान के पास फुलकी की दुकान लगाने वाले छोटेलाल ठाकुर और यादव कालोनी पुलिस चौकी के बाजू से फल दुकान लगाने वाले आशीष गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई हुई।
- नरसिंह मंदिर के पास जेपी किराना दुकान का संचालक दीपक काछी दुकान खोलकर लोगों को सामग्री दे रहा था।