IPL 2021:Trent Boult फील्डिंग करते हुए फनी तरीके से मैदान में गिरे, James Neesham ने लिए मजे

IPL 2021:Trent Boult फील्डिंग करते हुए फनी तरीके से मैदान में गिरे, James Neesham ने लिए मजे


चेन्नई: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (SRH vs MI) के बीच शनिवार को खेले गए आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 9वें मुकाबले में एक मजेदार वाकया पेश आया. मुंबई के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो काफी मजेदार है.

फनी तरीके से मैदान पर गिरे ट्रेंट बोल्ट

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की पारी के 5वें ओवर में क्रुणाल पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे. इस ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड वॉर्नर (David Warner) ने एक जोरदार शॉट खेला और मिड ऑफ पर फील्डिंग कर रहे ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) गेंद को रोकने के लिए पीछे भागे, लेकिन अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह काफी फनी तरीके से मैदान पर गिरे और चौके को भी बचा नहीं सके.

वायरल हो रहा वीडियो

ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) की इस तरह की फील्डिंग देखकर गेंदबाज क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) काफी नाराज हुए.  बोल्ट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो काफी मजेदार है. इसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगें.

 

 

जेम्स नीशम (James Neesham) ने अपने ट्विटर पर ट्रेंट बोल्ट के मजे लिए हैं, उन्होंने लिखा, ‘ हर कोई मुझे आज रात बोल्टी ( ट्रेंट बोल्ट) के मैदान पर गिरने का बेस्ट ग्राफिक्स भेजे प्लीज.’  फैंस ने भी नीशम की ट्वीट का अपने अपने अंदाज में जवाब दिया है.

 

 

 

 

 





Source link