चिंता बढ़ा रहा कोरोना: 5 माह की गर्भवती सहित तीन शिक्षकों की चार दिन में हो चुकी मौत

चिंता बढ़ा रहा कोरोना: 5 माह की गर्भवती सहित तीन शिक्षकों की चार दिन में हो चुकी मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • मरने वाले शिक्षकों की उम्र 55 साल से कम, 70 से ज्यादा शिक्षक कोरोना में दे रहे हैं ड्यूटी, ये भी हैं कोरोना वॉरियर्स

चार दिन में तीन शिक्षकों की कोरोना से मौत चुकी हैं। इनमें से एक शिक्षिका सीमा श्रीवास्तव पहली बार मां बनने वाली थी। उन्हें पांच माह का गर्भ था। दो की मौत रतलाम में और एक की मौत इंदौर में हुई है। खास बात तो यह है कि जिन शिक्षकों की मौत हुई है। ये तीनों ही रतलाम विकासखंड के स्कूलों में कार्यरत है। इधर जो शिक्षक कोरोना में ड्यूटी दे रहे हैं वे टेंशन में हैं। कोरोना में 70 से ज्यादा शिक्षक ड्यूटी दे रहे हैं। इनकी ड्यूटी कोविड सेंटर के साथ ही वैक्सीनेशन, सर्वें में भी है जो कोरोना काल में ड्यूटी दे रहे हैं।

42 साल की शिक्षिका का कोरोना से निधन
एमबी नगर निवासी और बाजनखेड़ा के प्राथमिक स्कूल में कार्यरत सीमा श्रीवास्तव (42) का 18 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। वे पहली बार मां बनने वाली थी। उन्हें पांच माह का गर्भ था।

उमरथाना के टांक की रतलाम में मौत
जवाहरनगर निवासी शिक्षक नाथूलाल टांक (54) का कोरोना से निधन हो गया। पॉजिटिव होने से इंदौर में इलाज चल रहा था। उन्हें रतलाम के मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया। 19 अप्रैल को मौत हो गई।

45 साल के शिक्षक बीसी डामर की कोरोना से मौत
रतलाम विकासखंड के पलास के पास ईमलीपाड़ा रूंडा के प्राथमिक स्कूल के शिक्षक भावचंद डामर (45) की कोरोना से मौत हो गई। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इंदौर इलाज के लिए ले गए। जहां उन्हें आक्सीजन नहीं मिला और बुधवार सुबह जान गंवा दी।

विभाग के डीईओ भी पॉजीटिव : विभाग के डीईओ केसी शर्मा भी पॉजीटिव है। चार दिन पहले उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। फिलहाल वे मंदसौर में अपने घर में होम आईसोलेट है। डीईओ ने बताया फिलहाल तबीयत ठीक है।

वैक्सीनेशन हो, कोरोना योद्धा माने सरकार
मप्र शिक्षक संघ के सर्वेश माथुर ने बताया जनगणना हो या चुनाव या कोई सर्वे। हर जगह शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है। शिक्षक कोरोना में भी ड्यूटी कर रहे हैं। बावजूद शिक्षकों का 100 फीसदी वैक्सीनेशन नहीं हुआ है। शिक्षकों का 100 फीसदी वैक्सीनेशन किया जाए। सरकार सभी का बीमा कराएं और कोरोना योद्धा घोषित करें। जिन शिक्षकों की जान गई हैं। उनके परिवार के वे सहारा थे।

मृत शिक्षकों को कोरोना योद्धा का दर्जा दें
जावरा | अध्यापक शिक्षक संवर्ग के मृत शिक्षकों को कोरोना योद्धा का दर्जा देकर परिजन को ग्रेच्युटी राशि का भुगतान व पुरानी पेंशन प्रदान किए जाने की मंाग को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। संघ के संभागीय महासचिव परसराम कापड़िया बताया कि अध्यापकों की मृत्यु होने से सैकड़ों परिवार अनाथ हो गए हैं। उनके आर्थिक हालात बिगड़ रहे हैं। अन्य कर्मचारियों को मृत्यु पर कोरोना योद्धा के तहत परिवार सहायता में 50 लाख रुपए के साथ ही ग्रेच्युटी राशि का भुगतान, पुरानी पेंशन का मासिक भुगतान किए जाने की मांग की।

खबरें और भी हैं…



Source link