मंत्री सिलावट ने बाहर निकलने वालों से जोड़े हाथ: सिलावट बोले – लोग घरों में ही रहें, पिछली बार की तुलना में लाख गुना तेजी से फैल रहा संक्रमण, इस बार यह बहुत खतरनाक और घातक है

मंत्री सिलावट ने बाहर निकलने वालों से जोड़े हाथ: सिलावट बोले – लोग घरों में ही रहें, पिछली बार की तुलना में लाख गुना तेजी से फैल रहा संक्रमण, इस बार यह बहुत खतरनाक और घातक है


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Silva Said People Stay In Their Homes, The Infection Is Spreading A Million Times Faster Than Last Time, This Time It Is Very Dangerous And Deadly.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रीगल चौराहे पर मंत्री सिलावट ने हाथ जोड़कर लोगों से घरों में रहने की अपील की।

जनता कर्फ्यू का पालन नहीं करते हुए सड़कों पर बिना काम निकलने वालों को समझाइश देने गुरुवार को जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट खुद चौराहे पर तैनात हुए। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से निवेदन किया कि वे बिना काम घर से नहीं निकलें। 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू का पालन करें। इस दौरान बिना निकलने वाले 50 लोगों को रीगल पर ही पकड़कर अस्थाई जेल भेज दिया। मंत्री सिलावट ने कहा कि इस बार यह वायरस बहुत घातक है। पहले यह 10 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहा था, लेकिन अब यह इसकी गति लाख गुना हो गई है। ग्रामीण इलाकों में भी यह काफी तेजी से फैल रहा है।

रीगल चौराहे पर पहुंचे सिलावट ने कहा कि होम आइसोलेशन का बहुत बड़ा रोल है। हर छोटी-बड़ी बीमारी के लिए लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे अस्पतालों में भार बढ़ रहा है। राधा स्वामी में कोरोना केयर सेंटर बनने से अस्पतालों का भार कम होगा। नकली दवाई मिलने पर कहा कि सरकार को यह बदनाम करने की कोशिश है। कोविड को लेकर राजनीति हो रही है कि सवाल पर कहा कि मुझसे बेहतर आप जानते हो। सभी दलों से यही कहना चाहता हूं कि इंदौर, प्रदेश देश सबकुछ आपका है। सभी सेवा में लग जाएं।

उन्होंने कहा कि जो राजनीति कर रहे हैं उसने अनुरोध है कि वे सरकार के कदम में कदम बढ़ाएं। यह लड़ाई हम जीतेंगे। कोरोना इस बार ग्रामीण इलाकों में भी ज्यादा है। पिछली बार की तुलना में ज्यादा खतरनाक, घातक और 10 प्रतिशत को प्रभाव डालने वाला यह अब एक लाख फीसदी का प्रभाव डाल रहा है। ऐसा संकट हमने ना कभी नहीं देखा था। ना देख पाएंगे। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि इससे मुक्ति दे। बिना काम अपने घर से बाहर नहीं निकलें।

खबरें और भी हैं…



Source link