45 से 60 साल के लोगों का टीकाकरण अभियान 1 अप्रैल से शुरू हुआ है.
जबलपुर की करें तो अब तक यहां वैक्सीन के 3,85,239 डोज लगाए जा चुके हैं. इनमें 3,45,275 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है जबकि जिले में 42,964 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी दोज भी लगवा ली है
45 से 60 वर्ष उम्र के 172756 लोगों ने वैक्सीन लगवाई
कोरोना से लड़ने के लिए देश भर में शुरू हुआ वैक्सीनेशन का काम जबलपुर में भी तेजी के साथ किया जा रहा है. 16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ वैक्सिनेशन निरंतर जारी है. बात जबलपुर की करें तो अब तक यहां वैक्सीन के 3,85,239 डोज लगाए जा चुके हैं. इनमें 3,45,275 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है जबकि जिले में 42,964 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी दोज भी लगवा ली है. शहर में औसतन रोजाना 5000 लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा है.
आंकड़ों में देखें तो– 24124 हेल्थ वर्कर्स ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया
-18009 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया
– 45 से 60 वर्ष उम्र तक की आयु के 172756 लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया
– 60 वर्ष से अधिक उम्र के 130386 लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया
– 14643 हेल्थ वर्कर्स ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली है.
– 11464 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली है.
– 45 से 60 वर्ष उम्र के 5867 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई
– 60 वर्ष से अधिक उम्र के 7990 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई