- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Plants Planted In Many Places Have Now Become Big Trees, The Plantation Was Done Last Year By Green Pipariya Sanstha With The Help Of People.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पिपरियाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
शहर के समाजसेवी नागरिकों के संगठन ग्रीन पिपरिया के द्वारा पिछले वर्ष शहर के विभिन्न इलाकों में जो पौधरोपण किया गया था। उसके नतीजे अब नजर आने लगे हैं। संस्था के द्वारा लगाए गए अनेक पौधे अब बड़े हो गए हैं। ग्रीन पिपरिया अभियान से शहर के सभी आयु वर्ग के नागरिक जुड़े हुए हैं। कुछ लोगों की पहल से संस्था के द्वारा शुरू किया गया पौधरोपण अभियान देखते ही देखते शहर में एक विशाल अभियान के रूप में बदल गया। संस्था से जुड़े युवाओं ने अपने हाथों से ट्री गार्ड तैयार किए। पौधे लेकर आए और लगाया। इसी के साथ उन्हें पानी देकर मरने से बचाया।
संस्था के द्वारा किए जा रहे प्रयासों ने आम लोगों को भी प्रभावित किया और लोगों ने संस्था द्वारा लगाए गए पौधों को गोद ले लिया। इसके बाद लोगों ने उन पौधों को पानी दिया। संस्था के इस अभियान को नगर पालिका पिपरिया के द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। जहां भी वाॅटर टैंकर की जरूरत पड़ी पानी उपलब्ध कराया गया। इसके बाद भी ग्रीन पिपरिया संस्था का कहना है कि गर्मियों में इन पौधों पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। संस्था का कहना है कोरोना महामारी ने लोगों को ऑक्सीजन के महत्व से परिचित करा दिया है और सभी जानते हैं कि ऑक्सीजन का एकमात्र स्रोत यह पौधे रही हैं।