रेलवे ट्रैक पर पलटा भूसे से भरा ट्रैक्टर-ट्राली।
सागर-बीना रेलवे ट्रैक पर गुरुवार रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। जरुआखेड़ा के पास रेलवे फाटक पर भूसे से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सीधे पटरियों पर पलट गया। गनीमत रही कि उस वक्त कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी। गेटमैन ने तुरंत खतरा भांप ल
.
रेलवे ट्रैक पर पलटा भूसे से भरा ट्रैक्टर-ट्राली।
चढ़ाई पर बिगड़ा बैलेंस, पटरियों पर फैला भूसा
हादसा गेट नंबर-11 पर हुआ। ट्रैक्टर ड्राइवर रूपेश ने बताया कि वह खुरई मंडी से सोयाबीन का भूसा भरकर सागर गल्ला मंडी जा रहा था। जरुआखेड़ा फाटक के पास चढ़ाई ज्यादा होने के कारण ट्रैक्टर लोड नहीं खींच पाया और बैक होकर अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते ट्रॉली ट्रैक पर पलट गई और पूरा भूसा पटरियों पर बिखर गया।

ट्रैक्टर-ट्राली और भूसे को ट्रैक से हटाया गया।
45 मिनट मशक्कत, जेसीबी से हटाया मलबा
घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात गेटमैन उधम रैकवार ने फौरन अधिकारियों को सूचना दी और ट्रैक ब्लॉक कर दिया। रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली और भूसे को हटाया। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद डाउन ट्रैक क्लियर हो सका, तब जाकर मालगाड़ियों और अन्य ट्रेनों को रवाना किया गया। बता दें कि यहां 48 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज बन रहा है, लेकिन काम अधूरा होने के कारण आए दिन ऐसे जोखिम बने रहते हैं।