इंदाैर में कोरोना पर समीक्षा: मंत्री सिलावट बोले – ​​​​​​​रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध होगी रासुका की कार्यवाही, 25-30 क्षेत्रों को चिन्हित कर माइक्रो कंटेनमेंट जाेन बनाने के दिए निर्देश

इंदाैर में कोरोना पर समीक्षा: मंत्री सिलावट बोले – ​​​​​​​रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध होगी रासुका की कार्यवाही, 25-30 क्षेत्रों को चिन्हित कर माइक्रो कंटेनमेंट जाेन बनाने के दिए निर्देश


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Minister Silavat Said Raasuka’s Action Will Be Taken Against Those Who Black Marketing Of Remedesvir, Instructions To Make 25 Container Areas By Identifying 25 30 Areas

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बैठक में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, आईजी हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी मनीष कपूरिया, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल।

  • मंत्री श्री सिलावट ने प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ की बैठक

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई की जाए। ऑक्सीजन ऑडिट और स्टेप डाउन की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही उसकी निगरानी हो। अस्पतालों के बाहर मरीजों के परिजनों के लिए टेंट लगाकर, बैठने और पानी की व्यवस्था की जाए। वैक्सीनेशन अभियान को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। यह निर्देश सोमवार को जल संसासन मंत्री और कोविड प्रभारी तुलसी सिलावट ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।

रेसीडेंसी कोठी इंदौर में आयोजित बैठक में मंत्री सिलावट ने इंदौर में कोरोना की वर्तमान स्थितियों की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के उपचार और शहरी क्षेत्र में माइक्रो कंटेंनमेंट जोन के संबंध में विशेष तौर पर चर्चा की। 1 मई से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने पर भी जोर दिया। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड के मरीज मिलें तो उन्हें तत्काल कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाए। वर्तमान में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 46 माइक्रो कंटेनमेंट जाेन हैं। इसके अलावा करीब 25-30 क्षेत्रों को चिन्हित कर उन्हें भी माइक्रो कंटेनमेंट जाेन बनाया जाय। जनता कर्फ्यू का सख्ती से पालन हो। जो उल्लंघन करे उसे अस्थाई जेल भेजा जाए। कर्फ्यू के दौरान पुलिस फोर्स के सहयोग के लिए फॉरेस्ट गार्ड, होम गार्ड, नगर सुरक्षा समिति, एनसीसी कैडेट की सेवाएं भी लें।

मंत्री ने कहा कि होम आइसोलेशन की व्यवस्था की समीक्षा प्रतिदिन कंट्रोल सेंटर जाकर कर रहा हूं। 25-30 मरीजों से वीडियो कॉल के जरिए बात भी कर रहा हूं। होम आइसोलेशन में मरीजों का मनोबल बढ़ाने के लिए मेडिकल टीम दिन 2 बार फोन पर बात उनसे बात करे। ग्रामीण क्षेत्रों में किल कोरोना अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने और प्रत्येक पंचायत स्तर में एक क्वारेंटाइन सेंटर बनाने के निर्देश उन्होंने दिए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link