- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Oxygen Plant To Be Set Up At Sanwer, Seva Kunj And Geeta Bhavan Trust Hospitals, Minister Silavat Gave 75 Lakhs, MLA Patel Gave 25 Lakhs For Depalpur
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मंत्री तुलसी सिलावट ने तीन अस्पतालों के लिए 25-25 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांवेर समेत दो अन्य अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण के लिए 75 लाख रुपए दिए हैं। यह राशि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र विकास निधि से स्वीकृत की है। मंत्री सिलावट ने सेवाकुंज हाॅस्पिटल कनाड़िया और गीता भवन ट्रस्ट हाॅस्पिटल के लिए भी राशि स्वीकृत की है। इन तीनों अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपए की राशि दी जा रही है। वहीं, विधायक विशाल पटेल ने भी ऑक्सीजन प्लांट के लिए विधायक 25 लाख रुपए दिए हैं।
देपालपुर विधायक विशाल पटेल ने बताया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देपालपुर में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण के लिए उन्होंने 25 लाख रुपए विधानसभा क्षेत्र विकास निधि से स्वीकृत की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देपालपुर में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की राशि का स्वीकृति पत्र देपालपुर तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह को दिया है।