IPL 2021: Shivam Mavi की बात सुनकर रोने लगे Dale Steyn, वजह सुन आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू

IPL 2021: Shivam Mavi की बात सुनकर रोने लगे Dale Steyn, वजह सुन आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू


नई दिल्ली: इसमें कोई दो राय नहीं है कि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) अपने समय के सबसे बेहतरीन गेंदबाज थे. स्टेन की तेज गेंदों के आगे तगड़े से तगड़ा बल्लेबाज भी मात खा जाता था. पुरी दुनिया में कई युवा खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके स्टेन आदर्श हैं. भारत के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी (Shivam Mavi) भी बचपन से स्टेन को फॉलो कर रहे हैं. 

मावी ने कही दिल की बात 

भारत के लिए आने वाले समय में एक शानदार तेज गेंदबाज के रूप में तैयार हो रहे केकेआर के गेंदबाज शिवम मावी (Shivam Mavi) ने कहा कि डेल स्टेन (Dale Steyn) हमेशा उनके आदर्श रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘जब से मैंने खेल खेलना शुरू किया, मैं डेल स्टेन का बहुत करीबी से फॉलो करता था. मैं शुरुआत में आउटस्विंगर्स गेंदबाजी करता था और यही कारण है कि मैनें गेंदबाजी करने के तरीके पर स्टेन का अनुसरण किया. मैं बुमराह और भुवी को भी फॉलो करता हूं, लेकिन स्टेन हमेशा से मेरे आदर्श रहे हैं.’

स्टेन हुए भावुक

स्टेन (Dale Steyn) ने जैसे ही मावी (Shivam Mavi) की ये बात सुनी वो भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए. स्टेन (Dale Steyn) ने ईएसपीएन के एक शो पर कहा, ‘ईमानदार से बात करूं तो ये बहुत शानदार एहसास है. शिवम मावी मेरी आंखों में आंसू ले आए, मैं झूठ नहीं कहूंगा. मैंने इस खेल को खेलते समय कभी उम्‍मीद नहीं की थी कि मैं दुनिया के लोगों पर प्रभाव डाल पाऊंगा. मैं अब भी खेल रहा हूं क्योंकि मुझे अब भी खेलना पसंद है.’

स्टेन (Dale Steyn) ने आगे कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मावी आगे बढ़ सकते हैं, इस प्रकार के प्रदर्शनों से उन्हें टीमों में जगह मिलेगी जो वह भारत की तरफ से खेलना चाहते हैं और शायद केकेआर के लिए एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. आगे चलकर मैं उनके साथ संपर्क में रहना चाहूंगा.’

शानदार है स्टेन का करियर

डेल स्टेन (Dale Steyn) का करियर शानदार रहा है. उन्होंने 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट लिए हैं. वहीं उन्होंने 125 वनडे और 47 टी20 में क्रमश: 196 और 64 विकेट लिए हैं.





Source link