- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Breath Of Oxygen Will Not Come Due To Lack Of Oxygen, More Than Eight And A Half Lakh Liters Of Oxygen Will Be Generated In The District Hospital Every Day
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के फाउंडेशन वर्क के दौरान निरीक्षण करते प्रशासनिक अफसर।
- एक प्लांट राज्य सरकार स्थापित करा रही है।
- दूसरा प्लांट सीएसआर फंड से जिला प्रशासन तैयार करा रहा।
भिंड जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी का टोटा जल्द दूर होगा। यहां ऑक्सीजन जनरेट करने वाले दो प्लांट लगाए जा रहे हैं। दोनों प्लांट पर करीब तीस लाख खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल प्लांट लगाए जाने को लेकर काम शुरू हो चुका है। 20 से 25 दिन में जिला अस्पताल में प्रतिदिन साढ़े आठ लाख लीटर से अधिक प्रतिदिन ऑक्सीजन जनरेट होगी। इस तरह ऑक्सीजन की कमी से सांसों पर आने वाला संकट नहीं रहेगा।
प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जिला अस्पताल परिसर में दो ऑक्सीजन प्लांट शुरू कराए जा रहे हैं। इन प्लांटों की आधार शिला बुधवार को रखी जा चुकी है। यह दोनों ही प्लांट करीब बीस से पच्चीस दिन में पूरी तरह शुरू हो हो जाएंगे। यह प्लांट शुरू होते ही जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत दूर हो जाएगी। दाेनों प्लांटों के बारे में प्राथमिक तौर पर दी जाने वाली जानकारी में बताया गया है कि यह दोनों प्लांट प्रति मिनट छह सौ लीटर ऑक्सीजन जनरेट करेंगे। इस तरह चौबीस घंटे में करीब आठ लाख लीटर से अधिक ऑक्सीजन जिला अस्पताल परिसर में तैयार होगी।
एक प्लांट सीएसआर फंड से तो दूसरा राज्य सरकार कर रही स्थापित
करीब पंद्रह लाख की लागत से मालनपुर की एक निजी फैक्ट्री द्वारा एक प्लांट तैयार कराया जा रहा है। यह प्लांट के लिए जिला प्रशासन को मालनपुर सहित अन्य करीब सोलह कंपनिनयों द्वारा सीएसआर का फंड दिया है। इस तरह यह कंपनी ने कर्मचारियों ने 15 मई तक प्लांट शुरू करने की बात जिला अस्पताल प्रबंधन से की है। इसी तरह दूसरा प्लांट राज्य सरकार द्वारा स्थापित करा रही है। दूसरे प्लांट की मॉनिटरिंग एजेंसी पीआईयू है। यह सिविल काम पर करीब नौ लाख रुपए खर्च होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा छह से सात लाख की लागत से प्लांट लगाया जाएगा।
ऑक्सीजन प्लांट लगने से मरीजों को होगा फायदा
सीएमएचओ डॉ अजीत मिश्रा का कहना है कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन के लिए 120 बैड है। यह दोनों प्लांट शुरू होने से मरीजों काे फायदा होगा। यह एक अच्छी शुरुआत है जिसकी आधार शिला रखी जा चुकी है। यह दोनों प्लांट अगले महीने तैयार हो जाएंगे।