- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Accused Of Drinking Water, The Young Man Raped The Girl With A Knife And Raped The Accused, Who Ran Away To Save The Mother After Hearing The Noise.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- महाराजपुरा अभिनंदन वाटिका के पीछे की घटना
पानी पीने के बहाने घर में घुसे युवक ने 13 साल की छात्रा के साथ चाकू अड़ाकर दुष्कर्म कर दिया। शोर सुनकर बचाने आई मां को धक्का मारकर आरोपी भाग गया। घटना महाराजपुरा में अभिनंदन वाटिका के पीछे की है। डरी सहमी छात्रा परिजन के साथ थाना पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित अभिनंदन वाटिका के पीछे 13 वर्षीय बच्ची 8वीं की छात्रा है। पिता घर पर ही किराना दुकान चलाते हैं। मंगलवार को पिता किसी काम से बाहर गए थे। मां व छोटा भाई दूसरी मंजिल पर सो रहे थे, जबकि छात्रा पढ़ रही थी। दोपहर करीब 3 बजे घर के दरवाजे पर दस्तक हुई। जब उसने दरवाजा खोला, तो संतोष गुर्जर खड़ा था। पिता के बारे में पूछा, तो छात्रा ने घर पर नहीं होने की बात कही। इसके बाद संतोष ने मां के बारे में पूछा, तो छात्रा ने उनके दूसरी मंजिल पर सोने की बात कही। इस पर संतोष ने पीने के लिए पानी मांगा।
धमकाकर किया दुष्कर्म
छात्रा दरवाजा खुला छोड़कर पानी लाने अंदर आ गई। इसी बीच संतोष घर के अंदर आ गया। छात्रा का मुंह बंद गले पर चाकू अड़ा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह छात्रा ने खुद को छुड़ाकर शोर मचाया। आवाज सुनकर मां वहां दौड़ते हुए आई। मां ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, तो वह धक्का देकर भाग गया। घटना के बाद पीड़ित मां के साथ महाराजपुरा थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।