नकली पिस्टल से डरी पुलिस!: चैकिंग में पकड़े दो लड़के, कमर पर लगा रखी थी पिस्टल, क्वालिटी देखकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई, निकला गैस लाइटर

नकली पिस्टल से डरी पुलिस!: चैकिंग में पकड़े दो लड़के, कमर पर लगा रखी थी पिस्टल, क्वालिटी देखकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई, निकला गैस लाइटर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Two Boys Caught In Checking, Pistol Was Kept On The Waist, Seeing The Quality, The Police Also Got Shocked, Turned Out To Be A Gas Lighter

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

नकली पिस्टल के साथ पकड़े लड़के

  • फूलबाग चैकिंग प्वाइंट की घटना, दोनों लड़के यू-ट्यूब पर बनाते हैं वीडियो
  • पड़ाव थाना पुलिस कर रही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

सोमवार शाम पुलिस ने चैकिंग में दो बाइक सवार लड़कों को पकड़ा है। बाइक चला रहे लड़के की कमर पर एक पिस्टल भी मिली है। कर्फ्यू में पिस्टल देखकर पुलिस जवान व अफसर भी हैरत में आ गए। तत्काल पिस्टल को जब्त कर लड़कों को थाने ले गए। लड़कों का कहना था कि वह यू-ट्यूब पर शॉर्ट फिल्म बनाते हैं। यह पिस्टल नहीं, बल्कि गैस लाइटर है। इसके बाद पुलिस ने पिस्टल का ट्रिगर दबाकर चैक किया, तो वह हकीकत में लाइटर निकला। घटना फूलबाग चैकिंग प्वाइंट पर सोमवार शाम 7.30 बजे की है। पुलिस लड़कों से पूछताछ कर रही है। उनमें से एक नाबालिग है। पुलिस दोनों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर रही है।

पकड़ी गई लाइटर पिस्टल, लेकिन इसकी क्वालिटी देखकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई।

पकड़ी गई लाइटर पिस्टल, लेकिन इसकी क्वालिटी देखकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू है। पुलिस सड़कों पर सख्ती कर रही है। लगातार चैकिंग कर रही है। पुलिस को फूलबाग पर पड़ाव की ओर से आते बाइक सवार दो लड़के दिखे। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर एक लड़के की कमर से काले रंग की पिस्टल लगी मिली। घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया और पूछताछ की। दोनों को थाने ले जाया गया। पकड़े गए लड़कों में एक नाबालिग है। दूसरे का नाम कृष्णा किरार है। दोनों लक्ष्मीगंज में रहते हैं। दोनों ने बताया कि यह पिस्टल नहीं गैस लाइटर है। वह दोनों यू-ट्यूब पर फिल्म बनाते हैं। पुलिस ने पिस्टल का ट्रिगर दबाकर चेक किया, तो वह नकली निकली है। पुलिस को लगा कहीं दोनों लड़के इसका उपयोग किसी को डराने या अन्य काम में तो नहीं करते हैं।

यू-ट्यूब पर दिखाए वीडियो

पकड़े गए दोनों लड़कों ने अपनी सच्चाई बताने के लिए यू-ट्यूब पर वीडियो भी दिखाए। इसके बाद पुलिस को यकीन हुआ, लेकिन इसके बाद जब पुलिस ने पूछा कि वह कर्फ्यू में बिना कारण क्यों बाहर घूम रहे थे, तो उन्होंने बताया कि वह शॉर्ट फिल्म बनाने के लिए जगह तलाश रहे थे। इस पर पुलिस ने उन्हें फटकार लगाई है।

एक बार तो मैं भी चकरा गया

TI पड़ाव थाना विवेक अष्ठाना ने बताया, एक बार तो पिस्टल देखकर मैं भी हैरत में पड़ गया था। क्वालिटी बिल्कुल असली जैसी थी। बाद में गैस लाइटर निकला। उसको चलाया तो लाइटर भी नहीं चल रहा है। उसमें गैस नहीं है। अभी इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link