छिंदवाड़ा में सरकार पर बरसे कमलनाथ: पूर्व सीएम ने सरकार द्वारा जारी किए गए कोरोना के आंकड़ों को बताया फर्जी, युवाओं के वैक्सीनेशन को भी बताया चुनावी हथकंडा

छिंदवाड़ा में सरकार पर बरसे कमलनाथ: पूर्व सीएम ने सरकार द्वारा जारी किए गए कोरोना के आंकड़ों को बताया फर्जी, युवाओं के वैक्सीनेशन को भी बताया चुनावी हथकंडा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Chhindwara
  • Former CM Told Corona Figures Released By The Government, Fake, Also Told The Vaccination Of Youth Election Juggling

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

छिंदवाड़ा8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छिंदवाड़ा के सिमरिया हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करते पूर्व सीएम एवं सांसद

  • अल्प प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ

छिंदवाड़ा। कोरोना संक्रमण काल में अल्प अवधि के लिए बुधवार को छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ में एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार पर जोरदार हमला किया, उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की कोरोना के प्रदेश में कोरोना के आंकड़े छुपाए जा रहे हैं, देश में सबसे ज्यादा खराब हालत मध्यप्रदेश की है, उन्होंने वैक्सीनेशन को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया और यह आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं से वोट लेने के चक्कर में चुनाव के समय युवाओं को वैक्सीन लगाने की घोषणा की थी यह सब वोट का खेल है।

छिंदवाड़ा में कांग्रेस के विधायक और सांसद कर रहे हैं असली मदद

पूर्व सीएम कमलनाथ ने इमली खेड़ा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिले में कांग्रेस के सांसद और सभी सातों विधायक मिलकर कोरोना संक्रमण से लड़ रहे हैं जिससे कोरोना की लहर कब हो रही है।सिद्धेश्वर मंदिर में बजरंगबली से की प्रार्थनाप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ आज अल प्रवास के लिए छिंदवाड़ा आए जहां उन्होंने प्रसिद्ध सिमरिया के श्री हनुमान मंदिर में संकट मोचन भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश और जिले को आपदा मुक्त बनाने की प्रार्थना की।सर्किट हाउस में अधिकारियों से करेंगे चर्चाछिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से आज सर्किट हाउस में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बनाई गई व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link