सुल्तानपुर | औबेदुल्लागंज ब्लॉक की ताड़ी पंचायत के ग्राम सिवनी में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव की सड़कों पर दिन-रात गंदा पानी बह रहा है। पंचायत समस्या के निराकरण में कोई रुचि नहीं दिखा रही। नालियों का निर्माण तो कर दिया गया, परंतु
.
इसके कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह हो या रात, लगातार बह रहे गंदे पानी से उन्हें रोजाना दूषण और बदबू का सामना करना पड़ता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति और भी अधिक परेशानी पैदा कर रही है। हैरानी की बात यह है कि इसी रास्ते से सरपंच और सचिव भी गुजरते हैं। फिर भी वे इस समस्या को अनदेखा कर रहे हैं।