IPL 2021: आरसीबी के खिलाफ जडेजा ने अंतिम ओवर में 37 रन बनाए (PIC: PTI)
IPL 2021: रविंद्र जडेजा ने हर्षा भोगले की इस तारीफ को सुना और इस पर अपना कमेंट भी दिया. जडेजा ने भोगले का आभार जताते हुए कहा कि वह उन्हें ‘सर जडेजा’ की जगह सिर्फ रविंद्र जडेजा ही बुलाएं.
बता दें कि रविंद्र जडेजा के इस मास्टरक्लास परफॉर्मेंस के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को यादार मात दी. जडेजा ने टूर्नामेंट के पर्पल कैप होल्डर हर्षल पटेल पर ध्वस्त कर दिय और अंतिम ओवर में 37 रन बनाए. इसके साथ ही जडेजा ने उस समय एक आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी की. उन्होंने 28 गेंदों में 62 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. IPL 2021 Suspended: टी20 लीग स्थगित लेकिन खतरा बरकरार, सीएसके के बल्लेबाजी कोच पॉजिटिवबल्लेबाजी के बाद रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी में भी अपना जलवा दिखाया. उन्होंने पहले ग्लेन मैक्सवेल और फिर एबी डिविलियर्स को पवेलियन की राह दिखाई. जडेजा के इस शानदार ऑल राउंड परफॉर्मेंस के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर 69 रन की जीत हासिल की.