नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन कोरोना वायरस की भेंट चढ़ गया. बायो बबल में कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गए जिसके बाद इस लीग को बीच में ही स्थगित करना पड़ा. आईपीएल 2021 में कुल 29 मैच खेले गए, जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अपना दम दिखाया. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर अपने फैंस को निराश किया. आईपीएल 2021 स्थगित जरूर हो गया है लेकिन खेले गए 29 मैचों के दौरान कुछ दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं (PIC:PTI)