Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्ववास सारंग ने किया अस्पताल का निरीक्षण।
चिकित्सा शिक्षा व भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने हमीदिया अस्पताल परिसर में प्रस्तावित 20 बिस्तरों के कोविड बलून अस्पताल के लिए जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड डेडिकेटेड वार्ड का निरीक्षण भी किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मरीजों का हालचाल भी जाना।
उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ युद्ध में मनोबल बनाए रखना जरूरी है। मरीजों और हॉस्पिटल स्टाफ का मनोबल बढ़ाने के उपायों पर भी विचार किया जा रहा है। सारंग ने हमीदिया अस्पताल के निरीक्षण के बाद आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कोरोना नियंत्रण के साथ व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा भी की।
विश्वास सारंग ने कहा कि किसी मेडिकल कॉलेज में 300 बेड का आईसीयू चलाना बड़ा संकल्प था, लेकिन डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों की मेहनत से हम 300 बिस्तरों का आईसीयू वार्ड सुचारू रूप से चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमीदिया अस्पताल में कुल 650 बिस्तर चला रहे हैं।
सारंग ने बताया, ऐसे मरीज, बहुत ज्यादा बीमार हैं, उन्हें भोजन करवाने के लिए कुछ स्टाफ अपॉइंट किए हैं, जिससे मरीजों को समय पर और ठीक से भोजन मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि अभी अस्पताल में भर्ती मरीजों की उनके परिजनों से टैब के माध्यम से वीडियो कॉलिंग करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि एक साथ सभी की जूम मीटिंग करवाने की भी व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है।
क्या है बलून अस्पताल
इसमें एक हवा प्लास्टिक से बने स्ट्रक्चर में हवा भरकर अस्थाई स्पेस तैयार किया जाता है। इसके अंदर बिस्तर, ऑक्सीजन से लेकर इलाज की सभी सुविधा उपलब्ध होती है।