इंडियन Roadmaster Elite में ऑल LED लाइट्स हैं. इस बाइक में USB और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 300 वॉट का आडियो सिस्टम है. बाइक में इंटीग्रेटेड एयर बॉक्स के साथ कास्ट एल्युमीनियम फ्रेम है. साथ ही, इसमें क्रूज कंट्रोल, कीलेस इग्निशन, होरिजन पावर शील्ड, लेदर सीट, रिमोट लॉकिंग सैडलबैग्स, ट्रंक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, हीटेड राइडर जैसे फीचर हैं.