तीन युवकाें पर शासकीय कार्य में बाधा की FIR: कोविड ड्यूटी में तैनात महिला कर्मियों से मांगा मोबाइल नंबर, मना करने पर पहले दी धमकी फिर किया हमला

तीन युवकाें पर शासकीय कार्य में बाधा की FIR: कोविड ड्यूटी में तैनात महिला कर्मियों से मांगा मोबाइल नंबर, मना करने पर पहले दी धमकी फिर किया हमला


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Mobile Number Sought From Women Personnel Posted In Kovid Duty, First Threatened With Refusal, Attacked Again

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो।

  • कोरोना किल अभियान में सर्वे कर रही थी महिला कर्मचारी।

आलमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गेंथरी गांव में किल कोरोना अभियान के तहत सर्वे करने पहुंची एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम पर गांव के तीन लड़कों ने पत्थर फेंककर हमाला बोल दिया। इस घटना में आशा फैसिलिटेटर को पत्थर लगा और वह चोटिल हो गई। घटना शाम करीब 4.30 बजे की है। पुलिस ने एक नामजद सहित दो अज्ञात युवकों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। यह घटना के पीछे विवाद यह बताया जा रहा है कि युवक कोविड ड्यूटी में तैनात महिला कर्मचारियों से मोबाइल नंबर मांग रहा था। इन महिला कर्मचारियों ने अनजान युवक को मोबाइल नंबर देने से इनकार किया तो पहले उसने धमकी दी फिर अपने दो अन्य साथियों को बुलाकर हमला बोल दिया।

दरअसल शनिवार को गेंथरी गांव में आशा फैसिलिटेटर लक्ष्मी कौरव, एएनएम गीता रजक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रमा शुक्ला, रंजना उपाध्याय, आशा कार्यकर्ता सरिता रजक और आंगनवाड़ी सहायिका गायत्री बघेल के साथ किल कोरोना अभियान के तहत ग्रामीणों की स्क्रीनिंग कर रही थी। तभी शाम के समय करीब 4.30 बजे आंगनवाड़ी सहायिका गायत्री बघेल के घर के सामने गांव का सोनू कौरव दो अन्य युवकों के साथ बैठा हुआ था। सोनू की पत्नी गर्भवती है, जिसे 10 दिन पहले एएनएम ने खून की कमी बताई थी तथा उसे आलमपुर अस्पताल जाने के लिए कहा था। लेकिन वहां उसकी पत्नी को ब्लड नहीं चढ़ाया गया। ऐसे में सोनू एएनएम और आशा कार्यकर्ता की टीम को देखकर उल्टा सीधा बोलने लगा। जब कार्यकर्ताओं ने उन्हें उल्टा सीधा बोलने से रोका। इसी दौरान वह उनके नाम और मोबाइल नंबर मांगने लगा। जब कार्यकर्ताओं ने मोबाइल नंबर देने से इंकार किए तो वह गालियां देते हुए पत्थर फेंकने लगे, जिसमें एक पत्थर लक्ष्मी कौरव को लगा। तभी उन्होंने डायल- 100 पुलिस को बुला लिया। पुलिस के पहुंचते ही युवक फरार हो गए। पुलिस ने लक्ष्मी कौरव की फरियाद पर सोनू कौरव और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link