बोबदापुल के पास नाली में फंसी थी गाय।
बैतूल के मलामझीरी क्षेत्र में एक घायल गाय को रेलवे टनल से बचाया गया है। शनिवार रात ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने डायल-100 पर सूचना दी। प्रथम बोबदापुल के पास गाय घायल अवस्था में मिली थी।
.
डायल-100 से आरक्षक सूर्यकांत बरखाने और पायलट नीलेश राठौर तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों को 4 किलोमीटर का कच्चा और दुर्गम रास्ता पैदल तय करना पड़ा। घायल गाय एक नाली में फंसी हुई थी।
गौसेवकों सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।
रस्सियों और बांस-बल्लियों से किया रेस्क्यू पुलिसकर्मियों ने स्थानीय गौसेवकों से मदद मांगी। दीपक मालवीय, पवन मालवीय, बिट्टू गोयल, नंदू पंवार, अन्ना चौहान और आयुष अग्रवाल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर रस्सियों और बांस-बल्लियों की मदद से गाय को बचाया।
ट्रैक्टर से गौशाला में उपचार के लिए भेजा गया घायल गाय को एक किलोमीटर दूर मेन रोड तक लाया गया। वहां से ट्रैक्टर से मलामझीरी स्थित गौशाला में उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने इस काम में मदद करने वाले पुलिसकर्मियों और नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।