बिड़ला हॉस्पिटल में शर्मनाक हरकत: जज की कोविड पेशेंट पत्नी की मौत के बाद डायमंड रिंग सहित सोने के गहने चोरी, हुई FIR

बिड़ला हॉस्पिटल में शर्मनाक हरकत: जज की कोविड पेशेंट पत्नी की मौत के बाद डायमंड रिंग सहित सोने के गहने चोरी, हुई FIR


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

  • बिड़ला हॉस्पिटल में 29 अप्रैल की घटना, रविवार को मामला हुआ दर्ज

एक बार फिर हॉस्पिटल में कोविड पेशेंट महिला की मौत के बाद सोने और डायमंड के गहने चोरी हो गए हैं। इस बार घटना उपभोक्ता फोरम कोर्ट के जज के साथ हुई है। जज की पत्नी को कोविड पॉजिटिव आने के बाद बिड़ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां 29 अप्रैल को उनकी मौत हो गई थी। वहां से बॉडी को कोविड बैग में पैक कर मुक्तिधाम भेज दिया गया था। जब परिजन ने महिला को देखा तो गहने नहीं थे। मामले की शिकायत गोला का मंदिर थाना में की गई थी। पुलिस ने रविवार को इस मामले में चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित टाउनशिप निवासी अरूण सिंह तोमर उपभोक्ता फोरम में जज हैं। 19 अप्रैल को उनकी पत्नी सरला तोमर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालत बिगड़ने पर पत्नी को उन्होंने बिड़ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में भर्ती करते समय सरला तोमर दोनों हाथ में सोने की अंगूठी, एक अंगूठी में डायमंड लगा था। इसके अलावा कान में टॉप्स, पैरों में पायल, बिछिया व नाक में लोंग पहने हुए थीं। 29 अप्रैल की रात 11 बजे सरला देवी की कोविड के चलते मौत हो गई। परिजन को सूचना दी। इस पर जज का बेटा राघवेन्द्र सिंह हॉस्पिटल पहुंचे। यहां बकाया बिल 3.11 लाख रुपए जमा किए। उस समय तक महिला के शव को कोविड बैग में पैक कर मुक्तिधाम के लिए भेज दिया गया था। डॉक्टर ने एक लोंग व पायल उनको दी। शेष सामान उनके एक कपड़े के बैग में रखा होने की बात कही। इसके बाद कोविड गाइड लाइन से महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौत के दो से तीन दिन बाद जब परिजन ने उनका बैग खोला तो उसमें कोई गहना नहीं था। साथ ही पेशेंट का ऑक्सीमीटर व एक हजार रुपए नकदी भी नहीं थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में रविवार को जज के बेटे राघवेन्द्र सिंह की शिकायत पर बिड़ला हॉस्पिटल के अज्ञात वार्ड बॉय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में TI गोला का मंदिर थाना विनय शर्मा का कहना है कि FIR दर्ज कर ली है। अब CCTV कैमरों की फुटेज देखकर चोरी करने वाले की पहचान की जाएगी।

देरी से FIR का कारण

  • इस मामले में इतनी देरी से FIR का कारण यह है कि जब गहने बैग में नहीं मिले तो जज के बेटे ने बिड़ला हॉस्पिटल प्रबंधन को मामले की सूचना दी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह हॉस्पिटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखकर आरोपी को बेनकाब करेंगे। पर ऐसा हुआ नहीं। वह एक-एक दिन करते हुए मामले को टालते चले गए। इसके बाद राघवेन्द्र को मामले में FIR दर्ज कराने पर विवश होना पड़ा।

मुरार में भी हुई थी ऐसी ही शिकायत

  • हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। इससे पहले लगातार इस तरह की हरकतें होती रहीं हैं। हाल ही में मुरार जिला अस्पताल में गुढ़ा निवासी पूनम वीरे के गहने चोरी हो गए थे। इस घटना के एक दिन बाद पूनम की मौत भी हो गई थी। मुरार थाना में मामला भी दर्ज है।

खबरें और भी हैं…



Source link