UEFA वुमेन्स चैंपियन्स लीग: बार्सिलोना ने चेल्सी को 4-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया; बार्सिलोना पहली टीम जिसके पुरुष और महिला दोनों ने चैंपियंस लीग का खिताब जीते हैं

UEFA वुमेन्स चैंपियन्स लीग: बार्सिलोना ने चेल्सी को 4-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया; बार्सिलोना पहली टीम जिसके पुरुष और महिला दोनों ने चैंपियंस लीग का खिताब जीते हैं


  • Hindi News
  • Sports
  • Women’s Champions League Trophy Barcelona Scored Four First half Goals To Defeat Chelsea And Capture The Women’s Champions League Barcelona Becoming The First Club Whose Men’s And Women’s Sides Have Both Won The Champions League.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

स्वीडन22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बार्सिलोना ने पहली बार  UEFA वुमेन्स चैंपियन्स लीग के खिताब पर कब्जा जमाया है।

बार्सिलोना ने पहली बार UEFA वुमेन्स चैंपियन्स लीग के खिताब पर कब्जा जमाया है। रविवार रात को स्वीडन के गोथेनबर्ग में खेले गए फाइनल में बार्सिलोना ने पहले हाफ में 4 गोल करके चेल्सी को 4-0 से हराया। खेल के पहले मिनट में ही मेलानी ल्यूोल्ज ने गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। वहीं एलेक्सिया पुटेलस, ऐटाना बोनमती और कैरोलिन ग्राहम हैनसेन ने गोल कर टीम को पहली बार खिताब दिलाया। बार्सिलोना को दो साल पहले लीग के अपने फाइनल में ल्योन से 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। 2016 से 2020 तक लगातार पांच बार खिताब जीतने वाली ल्योन को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

शुरुआत से ही चेल्सी की टीम बैकफुट पर रही
चेल्सी की टीम मैच के शुरुआत से ही बैकफुट पर रही। मैच के 14 वें मिनट तक चेल्सी 2-0 से पीछे हो गई। मैच के शुरआती सेकेंड में ही बार्सिलोना की लिके मार्टेस के शॉट को ल्यूपोल्ज ने फ्रैन किर्बी के सहयोग से इसे गोल में तब्दील कर टीम को पहले ही मिनट में 1-0 से बढ़ दिला दी। मैच के 14 वें मिनट में एलेक्सिया पुटेलस ने बिना कोई गलती किए हुए पास को गोल में तब्दील कर दिया।

मैच के 14 वें मिनट में पुटेलस ने पैनाल्टी को गोल में तब्दील कर टीम की बढ़त को दो गुना कर दिया और 20 वें मिनट में बोनमती ने गोलकीपर एन-कैटरिन बर्जर को चकमा देते हुए बार्सिलोना के लिए तीसरा गोल किया। वहीं 36 वें मिनट में ग्राहम हेन्सन ने टीम के लिए चौथ गोल जड़ा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। इस तरह बार्सिलोना ने 4-0 से चेल्सी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

UEFA वुमेन्स चैंपियन्स लीग के खेले गए फाइनल मैच के 20 वें मिनट में बोनमती ने चेल्सी की गोलकीपर एन-कैटरिन बर्जर को चकमा देते हुए बार्सिलोना के लिए तीसरा गोल किया।

UEFA वुमेन्स चैंपियन्स लीग के खेले गए फाइनल मैच के 20 वें मिनट में बोनमती ने चेल्सी की गोलकीपर एन-कैटरिन बर्जर को चकमा देते हुए बार्सिलोना के लिए तीसरा गोल किया।

बार्सिलोना पहली क्लब जिसके पुरुष और वुमेन टीम ने खिताब जीता
बार्सिलोना पहली क्लब बन गई है, जिसके पुरुष और वुमेन टीम ने चैंपियंस लीग का खिताब जीते हैं।

चेल्सी की डिफेंडर बोली- हम शुरुआत वैसा नहीं कर पाए, जैसा हम चाहते थे
हार के बाद चेल्सी की डिफेंडर मिली ब्राइट ने बीटी स्पोर्ट से कहा- यह हमारे लिए निराशाजनक है। हम खेल के शुरुआत से ही पिछड़ गए और हमने मैच में शुरुआत वैसा नहीं कर पाए जैसा हम चाहते थे।

खबरें और भी हैं…



Source link