कैप्टन फोफाना का शानदार गोल, लेंस जीत के साथ फ्रेंच लीग में शीर्ष पर पहुंचा

कैप्टन फोफाना का शानदार गोल, लेंस जीत के साथ फ्रेंच लीग में शीर्ष पर पहुंचा


Last Updated:

कप्तान सेको फोफाना के शानदार गोल से लेंस ने फ्रेंच लीग फुटबॉल मैच में रेनेस को 2-1 से हरा दिया और तालिका में पेरिस सेंट जर्मेन से ऊपर शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है.

कैप्टन फोफाना का शानदार गोल. (Seko Fofana Instagram)

पेरिस. कप्तान सेको फोफाना (Seko Fofana) के शानदार गोल से लेंस ने फ्रेंच लीग फुटबॉल मैच में रेनेस को 2-1 से हरा दिया और तालिका में पेरिस सेंट जर्मेन से ऊपर शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है. पेरिस सेंट जर्मेन अपनी दो अंक की बढ़त बरकरार रख सकता है, अगर वह रविवार को मोनाको को हरा दे.

आइवरी कोस्ट के मिडफील्डर फोफाना ने 66वें मिनट में भागते हुए दनदनाता गोल दागा. चार मिनट बाद बेल्जियम के स्ट्राइकर लुईस ओपेंडा ने बढ़त दोगुनी कर दी. रेनेस के लिए एकमात्र गोल स्ट्राइकर गाएटान लाबोर्डे ने इंजुरी टाइम (90+1वें मिनट) में किया.

अन्य मुकाबले में पांचवें स्थान पर काबिज ऑक्जेरे ने स्ट्रासबर्ग को 1-0 से हराकर चार मैच में दूसरी जीत हासिल की. उसके लिए मिडफील्डर गाएटान पेरिन ने गोल किया.

राकेश सिंह

साल 2016 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में एमफिल करने के बाद से स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सक्रिय. खेलों में विशेष कर क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, कुश्ती और कबड्डी में दिलचस्पी है…और पढ़ें

साल 2016 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में एमफिल करने के बाद से स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सक्रिय. खेलों में विशेष कर क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, कुश्ती और कबड्डी में दिलचस्पी है… और पढ़ें

homesports

कैप्टन फोफाना का शानदार गोल, लेंस जीत के साथ फ्रेंच लीग में शीर्ष पर पहुंचा



Source link