Last Updated:
अर्जेंटीना (Argentina) को 36 साल लंबे इंतेजार के बाद फुटबॉल का वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले लियोनेल मेसी (lionel messi) ने अपने फैंस को बेशुमार प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया है. मेसी ने 2022 की विदाई और नए साल …और पढ़ें
लियोनेल मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना ने जीता है फीफा वर्ल्ड कप. (AP)
नई दिल्ली : लियोनेल मेसी (lionel messi) ने अपने अद्भुत परिवार (फैंस) और दोस्तों को उनका मनोबल बनाए रखने के लिए शुक्रिया अदा करते हुए नए साल की मुबारकबाद दी है. कतर में 18 दिसंबर को खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 (Fifa World Cup 2022) के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर 36 साल बाद खिताब जीता था. इस जीत के हीरो टीम के कप्तान लियोनेल मेसी रहे थे. अर्जेंटीना ने इससे पहले 1986 में इस खिताब पर कब्जा किया था, तब टीम के हीरो डिएगो माराडोना थे.
कतर में अर्जेंटीना ने 2 बार के चैंपियन फ्रांस को हराकर तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की. लियोनेल मेसी की मौजूदगी में अर्जेंटीना की टीम दो बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची. एक बार उसने खिताब जीता और एक बार उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा. मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में कुल 13 गोल किए हैं. वे सबसे अधिक गोल करने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं. सबसे ज्यादा 16 गोल करने का विश्व रिकॉर्ड मिरोस्लोव क्लोज के नाम है. मेसी ने इस वर्ल्ड कप में गोल्डन बॉल का अवॉर्ड भी हासिल किया. वह दो बार यह खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं. मेसी ने 2014 में भी गोल्ड बॉल का खिताब जीता था.