दीपक पांडेय/खरगोन. बरसात का मौसम जहां खेतों में हरियाली लेकर आता है, वहीं एक अदृश्य खतरा भी धीरे-धीरे पनपने लगता है सांपों का बढ़ता मूवमेंट. खरगोन जिले जैसे इलाकों में यह समय खरीफ फसलों की बुआई का होता है, लेकिन साथ ही साथ खेतों, बागीचों और घरों के आसपास उगने वाले कुछ पौधे सांपों के लिए आश्रय बन जाते हैं.
कौन-कौन से पौधे बनते हैं खतरे की जड़?
लेंटाना: रंग-बिरंगे फूलों वाला यह पौधा खेतों की मेड़ों और खाली जगहों पर उग आता है, लेकिन इसके घने पत्तों के बीच सांप आसानी से छिप जाते हैं.
चंपा: सुगंधित फूल और घनी शाखाएं इसे सांपों का आदर्श अड्डा बना देती हैं.
अपराजिता: सुंदर दिखने वाली नीली फूलों की बेल, लेकिन इसमें सांपों को ठंडी और छांव वाली जगह मिलती है.
अमरूद और अनार: जब इनकी सफाई न हो तो सांपों के छिपने की घटनाएं सामने आती हैं.
सावधानी ही बचाव है
बारिश के दिनों में ये पौधे और अधिक घने हो जाते हैं. इसलिए:
खेतों में काम करते समय लंबे जूते पहनें
रात में खेत या बागीचे में टॉर्च लेकर जाएं