शिलांग पुलिस की SIT टीम ने की सोनम के पिता से पूछताछ

शिलांग पुलिस की SIT टीम ने की सोनम के पिता से पूछताछ


Last Updated:

Raja Raghuvanshi Case: मेघालय पुलिस की एसआईटी टीम राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच के लिए इंदौर पहुंची और सोनम रघुवंशी के परिवार से पूछताछ की. पुलिस सोनम के व्यवहार और हनीमून यात्रा पर फोकस कर रही है.

SIT ने की सोनम रघुवंशी के परिवार से पूछताछ.

हाइलाइट्स

  • राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच तेज
  • मेघालय पुलिस की SIT टीम पहुंची सोनम के घर
  • सोनम के परिवार से पुलिस ने की पूछताछ

मिथिलेश गुप्ता

इंदौर. मेघालय पुलिस की टीम लगातार राजा रघुवंशी हत्याकांड की कड़ियां को जोड़ने की कोशिश कर रही है. इस हत्याकांड की जांच कर रही मेघायल पुलिस की एसआईटी की टीम बुधवार को सोनम रघुवंशी के घर पहुंची. शिलांग SIT की टीम ने सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी से पूछताछ की. इसके साथ ही सोनम के भाई गोविंद से भी इस केस को लेकर सवाल किए गए. शिलांग पुलिस की एक टीम राजा रघुवंशी के घर भी पहुंची. यहां राजा के दोनों भाइयों से पूछताछ की गई. राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए इंदौर में राजा के घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की.

शिलांग पुलिस अपनी टीम के साथ राजा रघुवंशी के घर पहुंची. पुलिस टीम ने राजा की मां और दोनों भाई से करीब 1 घंटे तक बातचीत की. इस दौरान खास तौर से राजा हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के व्यवहार और घटनाक्रमों को लेकर सवाल किए गए.

शिलांग पुलिस को खटक रहा सोनम का बर्ताव

सूत्रों के मुताबिक शिलांग पुलिस ने घटना से पहले सोनम के व्यवहार, उसके परिवार से संबंध, और हनीमून यात्रा से जुड़े पहलुओं पर फोकस किया. पुलिस का यह कदम मामले में और ज्याजा सबूत जुटाने की दिशा में अहम माना जा रहा है. शिलांग पुलिस ने इसके पहले फ्लैट की तलाशी भी ली थी. टीम पूरी कार्रवाई के दौरान बेहद गोपनीय तरीके से काम करती रही. राजा रघुवंशी की हत्या मामले में यह पूछताछ और जांच की प्रक्रिया अब नया मोड़ लेती नजर आ रही है. परिजन पहले ही इस मामले में कुछ और लोगों के शामिल होने की बात कह रहे है. अब देखना होगा कि शिलांग पुलिस की यह पूछताछ क्या नए सुराग सामने लाती है.

राजा रघुवंशी के परिवार से पहले धार जिले के हरीश रघुवंशी ने सोनल की कुंडली अपने बेटे के लिए मिलवाई थी. फिर पंडित जी ने कुंडली देखकर शादी से मना कर दिया था. उनके पंडित ने कहा था कि सोनम की कुंडली में खतरनाक दोष है. अगर शादी की तो जोड़ा खंडित हो जाएगा, बेटे की मौत हो जाएगी. इसके बाद हरीश ने अपने बेटे की शादी सोनम से नहीं करवाई. अब वारदात सुनने के बाद उन्होंने रघुवंशी समाज के ग्रुप पर लिखा, ‘मेरा बेटा बच गया.’

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

शिलांग पुलिस की SIT टीम ने की सोनम के पिता से पूछताछ



Source link