मिलिए लता मंगेशकर के ‘भक्त’ रामकृपाल नामदेव से, 1 पेंटिंग में बनाए 930 चेहरे

मिलिए लता मंगेशकर के ‘भक्त’ रामकृपाल नामदेव से, 1 पेंटिंग में बनाए 930 चेहरे


Last Updated:

Lata Mangeshkar Fan: रामकृपाल नामदेव ने लोकल 18 से कहा कि 29 जून 2014 को उन्हें लता मंगेशकर दीदी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था. इस दौरान उन्होंने स्वर साम्राज्ञी को एक ऐसी पेंटिंग भेंट की, जिसमें लगभग 930 …और पढ़ें

भोपाल. स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की आवाज तो हम सबके दिलों पर तो राज करती ही है लेकिन एक ऐसे कलाकार भी हैं, जिन्हें उनका सुपर फैन कहना गलत नहीं होगा. रामकृपाल नामदेव लता मंगेशकर के इतने बड़े फैन हैं कि वह पिछले 11 साल से उनकी अलग-अलग पेंटिंग बना रहे हैं. उन्होंने एक ऐसी पेंटिंग बनाई है, जिसमें 930 चेहरे हैं. वह पिछले 11 साल से लता मंगेशकर की अलग-अलग पेंटिंग बना रहे हैं. लोकल 18 से बात करते हुए रामकृपाल नामदेव ने कहा कि उन्हें बचपन से ही पेंटिंग करने का शौक रहा है. बचपन से पुराने गाने सुनते हुए आ रहे हैं, जिसमें खास तौर पर लता मंगेशकर दीदी के गाने शामिल रहे हैं. उनके गानों से उन्हें बचपन से ही लगाव रहा है. उन्होंने कहा, ‘मैं अपने आप को लता दीदी का फैन नहीं मानता हूं बल्कि मैं तो उनका एक छोटा सा भक्त हूं और मेरे द्वारा बनाई गई चित्रकारी इस भक्ति का एक छोटा सा उदाहरण है. मैं साल 2013 से लगातार लता दीदी के चित्र बनाते हुए आ रहा हूं.’

रामकृपाल नामदेव बताते हैं कि साल 2014 में 29 जून को उन्हें लता दीदी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था. इस दौरान उन्होंने स्वर साम्राज्ञी को एक ऐसी पेंटिंग भेंट की थी, जिसमें करीब 930 चेहरे बने हुए हैं. इसमें से 299 चेहरे लता दीदी के हैं, जिससे उनका हिंदी में नाम भी लिखा हुआ है. लता मंगेशकर के बचपन का नाम लतिका रहा है, जिसे हमने उनका नाम उठाकर इस श्रृंखला का नाम भी चित्र लतिका रखा.

एक पेंटिंग में बनाए 4359 चेहरे
उन्होंने आगे बताया कि लता दीदी को भेंट की गई पेंटिंग को साल 2016 में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में शामिल किया गया था. इसके अलावा एक अन्य पेंटिंग भी बनाई है, जिसमें 1436 चेहरे शामिल हैं. इसे साल 2019 में एशिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया. साथ ही एक अन्य पेंटिंग में 4359 चेहरे बनाए गए, जिसे बहुत बारीकी से काम कर बनाया गया है. इस पेंटिंग को बनाने में लगभग 8 महीने का समय लग गया. वहीं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज की गई पेंटिंग को बनाने में 11 महीने का समय लगा था.

महात्मा गांधी की पेंटिंग भी शामिल
उनकी एक अन्य पेंटिंग में 930 चेहरे हैं, हालांकि यह पेंटिंग लता मंगेशकर की नहीं है. इसमें महात्मा गांधी को उकेरा गया है और उनके साथ महान हस्तियों जैसे- मदर टेरेसा, रविन्द्र नाथ टैगोर, पीएम नरेंद्र मोदी, शिवाजी, स्वामी विवेकानंद, चंद्रशेखर आजाद आदि के चेहरे बनाए हैं. इस पेंटिंग की खास बात यह हैं कि इसमें इन चेहरों से राम लिखा गया है.

homemadhya-pradesh

मिलिए लता मंगेशकर के ‘भक्त’ रामकृपाल नामदेव से, 1 पेंटिंग में बनाए 930 चेहरे



Source link