थांदला बाजार में कान पकड़वाकर आरोपियों का निकाला जुलूस: माफी मंगवाई, 17 जून को हाट बाजार के दिन बदमाशों ने मचाया था उत्पात – alirajpur News

थांदला बाजार में कान पकड़वाकर आरोपियों का निकाला जुलूस:  माफी मंगवाई, 17 जून को हाट बाजार के दिन बदमाशों ने मचाया था उत्पात – alirajpur News

थांदला पुलिस ने शनिवार को बाजार में 10 बदमाशों का जुलूस निकाला। इन्होंने 17 जून को हाट बाजार के दिन खूब उत्पात मचाया था। इनकी दहशत में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर ली थीं।

.

थाना प्रभारी अशोक कनेश के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। इसके बाद इन्हें उसी बाजार में ले जाया गया। जहां इन्होंने मारपीट कर दहशत फैलाई थी। सभी से कान पकड़वाकर बाजार में घुमाया गया। सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई।

पुलिस ने इस तरह बदमाशों का जुलूस निकाला।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी।

Source link