हरदा में कल दो शिफ्ट में चार घंटे बिजली कटौती: सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा मेंटेनेंस कार्य, 20 से ज्यादा कॉलोनियां प्रभावित – Harda News

हरदा में कल दो शिफ्ट में चार घंटे बिजली कटौती:  सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा मेंटेनेंस कार्य, 20 से ज्यादा कॉलोनियां प्रभावित – Harda News



हरदा में रविवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली वितरण कंपनी मेंटेनेंस कार्य के लिए दो शिफ्ट में सप्लाई बंद करेगी। इसके चलते दर्जनों कॉलोनियों में कुछ घंटे बिजली नहीं रहेगी।

.

पहली शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी। इस दौरान 11 केवी उपकेंद्र ग्वालनगर से जुड़े फीडर प्रभावित होंगे। इसमें ग्वालनगर, गुर्जर बोर्डिंग और जिला पंचायत फीडर शामिल हैं। प्रभावित क्षेत्रों में सिद्धिविनायक रेजिडेंसी, छीपानेर रोड, विकास नगर, साईं आर्य, बीबी सिटी, प्रज्ञा नगर, जय शक्ति, मेजर जोशी, गुलाब सिटी, श्यामा नगर, रौनक बिहार और पैरासिटी कॉलोनी शामिल हैं।

दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 से 2 बजे तक चलेगी। इस दौरान 33/11 केवी कृषि मंडी उपकेंद्र से जुड़े फीडर प्रभावित होंगे। इनमें सब्जी मंडी, गल्ला मंडी और कैंटीन फीडर शामिल हैं। प्रभावित क्षेत्रों में गुर्जर बोर्डिंग, रेलवे स्टेशन, जोशी कॉलोनी, शिवम् वाटिका, मदीना कॉलोनी, इंडस्ट्रियल एरिया, शकूर कॉलोनी, शर्मा कॉलोनी, बस स्टैंड और ब्रह्मलोक शामिल हैं।



Source link