VIDEO: ड्रेसिंग रूम का अनदेखा वीडियो… पंत के सामने क्यों हाथ जोड़ने लगे केएल राहुल? मची खलबली

VIDEO: ड्रेसिंग रूम का अनदेखा वीडियो… पंत के सामने क्यों हाथ जोड़ने लगे केएल राहुल? मची खलबली


India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ है. इंग्लैंड ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय युवा टीम भूखे शेर की तरह फिरंगियों पर टूट पड़ी. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक ठोका, वहीं विस्फोटक पंत की सेंचुरी अभी लोडिंग है. इस बीच ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें केएल राहुल ने ऋषभ पंत के सामने ऐसा कुछ कर दिया कि रिएक्शन देख खलबली मची हुई है. 

टीम इंडिया की दमदार शुरुआत

पहले दिन बल्लेबाजी के लिहाज से भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत की. टीम इंडिया ने स्कोरबोर्ड पर 359 रन टांग दिए जबकि मेजबान इंग्लैंड भारत के तीन बल्लेबाजों को ही आउट करने में कामयाब रहा. कप्तान बेन स्टोक्स ने 2 जबकि ब्रेडन कॉर्स ने एक विकेट लिया. केएल राहुल 42 के स्कोर पर आउट हुए जबकि साई सुदर्शन का डेब्यू में खाता भी नहीं खुला. वहीं, जायसवाल 101 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे. 

पंत ने ठोकी फिफ्टी

गिल-जायवाल के शतक के बाद पंत ने अपना शो दिखाया और अर्धशतकीय पारी खेली. पंत विदेशी पिचों के लिए टीम इंडिया के ‘किंग’ माने जाते हैं. इस बार भी वह उम्मीदों पर खरे उतरे और शतक की ओर बढ़ते दिखे. स्टंप्स होने के बाद गिल और पंत का ड्रेसिंग रूम में जोरदार स्वागत हुआ, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है. केएल राहुल ने गिल को हाथ मिलाकर बधाई दी, लेकिन पंत के सामने हाथ जोड़ने लगे. 

बैकफुट पर इंग्लैंड

इंग्लिश टीम दूसरे दिन बैकफुट पर है. गिल और पंत मोर्चे पर उतर चुके हैं जबकि इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज विकेट की भीख मांगते दिख रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया दूसरे दिन स्कोरबोर्ड पर कितने रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में कामयाब होती है. 





Source link