3 दिन में 8 सेंचुरी, 4 बल्लेबाज और 4 गेंदबाज का हुआ ‘शतक’, इंग्लैंड में खलबली

3 दिन में 8 सेंचुरी, 4 बल्लेबाज और 4 गेंदबाज का हुआ ‘शतक’, इंग्लैंड में खलबली


Last Updated:

Ind vs Eng 1st Test 8 Century in 3 days : इंग्लैंड के लीड्स में खेले जा रहे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में तीन दिन में 8 शतक देखने को मिले. यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने बल्ले से शतक ठो…और पढ़ें

लीड्स टेस्ट में तीन दिन में 8 शतक देखने को मिले, 4 बैटर ने मारी सेंचुरी तो 4 गेंदबाज ने लुटाए 100 से ज्यादा रन

नई दिल्ली. इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज पर पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की नजर थी. लीड्स में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में तीन दिन के खेल में 8 शतक देखने को मिला. 4 बल्लेबाजों ने सेंचुरी ठोकी जबकि 4 गेंदबाजों ने रन लुटाने के मामले में शतक पूरा किया. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल, ओपनर यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर ऋषभ पंत का पहली पारी में शतक आया. इंग्लैंड के ओली पोप के बल्ले से भी सेंचुरी देखने को मिली.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच से ही दर्शकों को भरपूर रोमांच देखे को मिला. टॉस इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी. ओपनर यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ने टीम को ठोस शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े. 42 रन बना कर राहुल आउट हुए लेकिन यशस्वी ने शानदार शतक जमाया. इसके बाद पहली बार टेस्ट में कप्तानी कर रहे शुभमन गिल ने भी शतक ठोका. 147 रन बनाकर पारी में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने. विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 134 रन की पारी खेल डाली.

शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने पहले टेस्ट में शतक बनाए.

3 दिन में 8 शतक देखने को मिले

लीड्ल टेस्ट मैच में भारत ने रनों का अंबार लगाया तो इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. तीन दिन के खेल में एक दो नहीं बल्कि 8 सेंचुरी देखने को मिली. यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने बल्ले से शतक जमाया तो वहीं इंग्लैंड के क्रिस वोक्स और शोएब बशीर ने 100 से ज्यादा रन लुटाए. वोक्स के खाते में पहली पारी में 24 ओवर के बाद 103 रन थे तो बशीर ने 27 ओवर गेंदबाज कर 100 रन खर्च किए.

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में ओली पोप ने 106 रन की पारी खेली तो वहीं हैरी ब्रुक 99 बनाकर आउट हुए और शतक बनाने से चूक गए. भारतीय टीम के दो गेंदबाजों को पहली पारी में 100 से ज्यादा रन पड़े. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 100 से ज्यादा रन खर्च कर दिए.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

3 दिन में 8 सेंचुरी, 4 बल्लेबाज और 4 गेंदबाज का हुआ ‘शतक’, इंग्लैंड में खलबली



Source link