रायसेन की अगरिया नयापुरा गांव की महिलाएं मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं। बिजली, पानी, सड़क और कुटीर योजना में लापरवाही को लेकर उन्होंने तीखा विरोध जताया।
.
महिलाओं ने बताया कि आजादी के 70 साल बाद भी गांव में बिजली नहीं पहुंची है। बिजली के खंभे गाड़ दिए गए, लेकिन उन पर अब तक तार नहीं डाले गए। ग्रामीण मजबूरी में इधर-उधर से अवैध रूप से बिजली खींच रहे हैं।
जहां बिजली नहीं, वहां बिल भेजा जा रहा महिलाएं इस बात से और नाराज हैं कि जहां बिजली आई ही नहीं, वहां भी बिजली विभाग की ओर से हजारों रुपए के बिल भेजे जा रहे हैं। गांव में पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है। महिलाएं रोजाना दूर से पानी भरकर लाती हैं। बारिश में कच्चे रास्ते कीचड़ से भर जाते हैं, जिससे आवाजाही मुश्किल हो जाती है।
कुटीर योजना का लाभ भी नहीं मिला
महिलाओं ने आरोप लगाया कि कुटीर निर्माण योजना के तहत भी उन्हें अब तक कोई लाभ नहीं मिला है। पात्र होने के बावजूद फॉर्म रिजेक्ट हो जाते हैं या फिर कोई जवाब नहीं मिलता।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगी। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जवाब की मांग की।