आयोजन 27 जून से 5 जुलाई 2025 तक होगा।
देशभर से हजारों दाऊदी बोहरा समुदाय के लोग आशरा मुबारका मजलिसों में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं। इस साल दाऊदी बोहरा मुस्लिम समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परमपावन सैयदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन साहब ने चेन्नई (तमिलनाडु) को मुख्य आयोजन स्थल चुना है,
.
आशरा मुबारका इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने, मुहर्रम की 2 से 10 तारीख तक मनाया जाता है। इस दौरान पैगंबर मोहम्मद (स.अ.), उनके नवासे इमाम हुसैन और उनके परिवार द्वारा इंसानियत, सच्चाई और न्याय के लिए दी गई कुर्बानियों को याद किया जाता है। बोहरा समुदाय के लिए ये मजलिसें एक आध्यात्मिक और शैक्षणिक यात्रा होती हैं, जो उन्हें व्यक्तिगत और सामाजिक रूप से विकसित होने का अवसर देती हैं।
आयोजन 27 जून से 5 जुलाई 2025 तक उज्जैन के मज़ार-ए-नजमी कॉम्प्लेक्स, मोहम्मदी मस्जिद कॉम्प्लेक्स, मोहन नगर, एज़्ज़ी मोहल्ला सहित कई स्थानों पर होगा।
उज्जैन को सैटेलाइट केंद्र बनाया गया है, जहां लाइव प्रसारण के माध्यम से मजलिसें देखी जाएंगी।
‘25,000 मेहमानों के स्वागत के लिए हम अपने घर और दिल खोल रहे’
उज्जैन में कार्यक्रम के समन्वयक अलिअज़गर मोईअय्यदी ने बताया, हमारे लिए गर्व की बात है कि सैयदना साहब ने तमिलनाडु के अन्य शहरों के साथ-साथ हमारे शहर को भी सैटेलाइट केंद्र के रूप में चुना है। करीब 25,000 मेहमानों के स्वागत के लिए हम अपने घर और दिल खोल रहे हैं। हम प्रशासन और सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर इस आयोजन की तैयारी कर रहे हैं, ताकि सभी को सुविधाजनक अनुभव मिल सके।