कुक्षी और बाग अस्पताल से 5 डॉक्टर्स का तबादला: आदिवासी क्षेत्र में अब इलाज कराने लोगों को परेशानी होगी, नई नियुक्तियों की मांग – kukshi News

कुक्षी और बाग अस्पताल से 5 डॉक्टर्स का तबादला:  आदिवासी क्षेत्र में अब इलाज कराने लोगों को परेशानी होगी, नई नियुक्तियों की मांग – kukshi News


बाग अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेंद्र वर्मा बुरहानपुर में जिला मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बन गए हैं।

शासन की तबादला नीति के तहत सिविल अस्पताल कुक्षी और बाग अस्पताल से कुल पांच डॉक्टर्स का ट्रांसफर किया गया है। कुक्षी से दो महिला डॉ. राजकुमारी देवड़ा का खरगोन और डॉ. शीतल पटेल का सिलावद में तबादला हुआ है।

.

बाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सीबीएमओ डॉ. राजेंद्र वर्मा को प्रमोशन के साथ बुरहानपुर का सीएमएचओ बनाया गया है। डॉ. सचिन पटेल को बाकानेर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अखाड़ा के डॉ. राकेश मुवेल का कालीबावड़ी में ट्रांसफर किया गया है।

इसके अलावा दोनों अस्पतालों से कई स्वास्थ्यकर्मियों के भी तबादले हुए हैं। कुक्षी से तीन स्टाफ नर्स और बाग से बीई लोकेंद्र भदौरिया, तीन स्टाफ नर्स, तीन सीएचओ और एक फार्मासिस्ट का तबादला किया गया है।

स्थानांतरित सभी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अपने पद से रिलीव हो चुके हैं।

डॉक्टर्स की कमी से लोग होंगे परेशान

भाजपा नेता श्याम अगाल ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य इलाकों के अस्पतालों में पहले से ही डॉक्टरों की कमी है। इससे अब लोगों को आगामी दिनों में इलाज कराने में परेशानी होगी। स्वास्थ्य विभाग के संचालक को पत्र लिखकर रिक्त पदों पर जल्द नियुक्तियों की मांग की जाएगी।

बाग का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।



Source link