लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचे नगर निगम नेता प्रतिपक्ष: हाथ में आए19 टांके; पुलिस से बोले- मेरा निजी मामला; घर में कांच के टुकड़े मिले – Khandwa News

लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचे नगर निगम नेता प्रतिपक्ष:  हाथ में आए19 टांके; पुलिस से बोले- मेरा निजी मामला; घर में कांच के टुकड़े मिले – Khandwa News


जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज हुए नेता प्रतिपक्ष।

खंडवा में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर शुक्रवार को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचे। उनके हाथ में गंभीर चोट के कारण 19 टांके लगाए गए। घटना की सूचना पर सीएसपी अस्पताल पहुंचे, जहां राठौर ने इसे निजी मामला बताते हुए कोई शिकायत दर्ज नहीं कर

.

इसके बाद एसपी मनोज कुमार राय के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं राठौर ने पुलिस को बताया कि वह सुबह घर से निकलते समय कांच से टकरा गए, जिससे हाथ और सिर में चोट आई। पुलिस जब उनके इंदिरा चौक स्थित घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। शुरुआत में राठौर ने चाबी देने से मना कर दिया, लेकिन बाद में घर की जांच में कांच के टुकड़े और खून के निशान मिले।

शिकायत दर्ज नहीं कराई

जानकारी के अनुसार, राठौर ने पिछले महीने एक प्रदर्शन के दौरान एक बाहुबली नेता की तस्वीर को पैरों से कुचला था और बाद में जला दिया था, जिस पर उन्हें धमकियां मिली थीं। इसके अलावा पारिवारिक विवाद भी कारण बताया जा रहा है। आमतौर पर बेबाक बयान देने वाले राठौर इस घटना के बाद सहमे हुए नजर आए और उन्होंने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया-

घटना की सूचना पर तत्काल अस्पताल पहुंचा था, मामले की जांच की जा रही है।

QuoteImage



Source link