सड़कों पर भरा पानी, पैदल चलने वाले हो रहे परेशान: विदिशा में 5 घंटे तक बारिश, खराब ड्रेनेज व्यवस्था ने बिगाड़ी व्यवस्था – Vidisha News

सड़कों पर भरा पानी, पैदल चलने वाले हो रहे परेशान:  विदिशा में 5 घंटे तक बारिश, खराब ड्रेनेज व्यवस्था ने बिगाड़ी व्यवस्था – Vidisha News


विदिशा में रविवार को मानसून की दस्तक के साथ दोपहर से बारिश शुरू हुई। रिमझिम फुहारों से शुरू हुई बारिश धीरे-धीरे तेज हो गई। पांच घंटे तक चली बारिश से मौसम में ठंडक आ गई। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

.

बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन शहर की खराब ड्रेनेज व्यवस्था से समस्याएं खड़ी हो गईं। रामलीला रोड, हॉस्पिटल रोड, लड्डा एजेंसी रोड, डंडापुरा और नीमताल जैसे निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कों के गड्ढों में भरे पानी से राहगीरों को परेशानी हुई। वाहनों से उछलता पानी पैदल चलने वालों के कपड़ों तक पहुंच गया।

नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि बारिश से पहले नालियों की सफाई और सड़क मरम्मत नहीं होने से यह स्थिति बनी।

रविवार दोपहर से बारिश हो रही है।

बारिश की वजह से मौसम में ठंडक आ गई है।

बारिश की वजह से मौसम में ठंडक आ गई है।

भूमि अभिलेख कार्यालय के अनुसार, जिले में 1 जून से अब तक 1127.1 मिमी वर्षा हुई है। ग्यारसपुर में 163 मिमी, लटेरी में 140 मिमी, नटेरन में 144 मिमी, सिरोंज में 123 मिमी और विदिशा में 101 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ में बने लो प्रेशर एरिया का असर मध्यप्रदेश पर दिख रहा है।

प्रदेश में टर्फ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। विभाग ने विदिशा और आसपास के जिलों में सोमवार को बारिश का अलर्ट और 1 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।



Source link