सीहोर में शिक्षकों ने ई-अटेंडेंस का किया विरोध: काली पट्टी बांधकर पहुंचे स्कूल, ऐप की जगह उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज की हाजिरी – Sehore News

सीहोर में शिक्षकों ने ई-अटेंडेंस का किया विरोध:  काली पट्टी बांधकर पहुंचे स्कूल, ऐप की जगह उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज की हाजिरी – Sehore News


सीहोर जिले में 1 जुलाई से लागू की गई ई-अटेंडेंस व्यवस्था का शिक्षकों ने विरोध किया। सोमवार को जिले के कई सरकारी स्कूलों में शिक्षक काली पट्टी बांधकर पहुंचे और सार्थक ऐप के जरिए अटेंडेंस दर्ज करने के बजाय पारंपरिक रजिस्टर में हस्ताक्षर किए।

.

शिक्षकों ने स्कूलों में उपवास रखा और नारेबाजी कर विरोध जताया। सांदीपनि विद्यालय सीएम राइज स्कूल के एक शिक्षक ने कहा कि जब तक यह व्यवस्था वापस नहीं होती, हमारा विरोध जारी रहेगा।

नेटवर्क की समस्या बनी सबसे बड़ी दिक्कत कुछ शिक्षकों ने ऐप से उपस्थिति दर्ज करने की कोशिश की, लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण वे सफल नहीं हो सके। शिक्षकों ने कहा कि तकनीकी समस्या, खराब मौसम और अन्य कारणों से ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली व्यावहारिक नहीं है।

काली पट्टी बांधकर क्लास में पहुंचे शिक्षक।

शिक्षकों की मांग- सिस्टम हटाएं या तो सभी विभागों में लागू करें शिक्षकों का कहना है कि ई-अटेंडेंस व्यवस्था सिर्फ शिक्षा विभाग में ही क्यों? यदि व्यवस्था जरूरी है तो इसे सभी विभागों में समान रूप से लागू किया जाए। या फिर इसे बंद किया जाए।

सीहोर जिले में कुल 1565 स्कूल संचालित हो रहे हैं। 801 प्राथमिक, 531 मिडिल, 123 हाई स्कूल, 110 हायर सेकेंडरी। इसके अलावा 3 मॉडल स्कूल, 14 सीएम राइज स्कूल, 1 एक्सीलेंस स्कूल और 15 पीएम श्री स्कूल शामिल हैं। जिले में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 15 छात्रावास भी संचालित हो रहे हैं।

शासन का आदेश, सभी को पालन करना होगा

जिला परियोजना समन्वयक (DPC) आरआर ऊईके ने कहा कि शासन के निर्देश पर मैंने खुद ई-अटेंडेंस लगाई है। आदेश का पालन सभी शिक्षकों को करना होगा। कितने शिक्षकों ने अटेंडेंस लगाई, इसका डाटा शाम तक मिलेगा।



Source link